Weather Alert : झारखंड-बिहार में लू का अलर्ट जारी, गरमी अभी और तपायेगी, इस बार भी मानसून में देरी

रांची। मौसम का कहर जा रही है। झारखंड-बिहार में तो गरमी का आलम ये है कि मानों आग बरस रहे हों। जून का एक हफ्ता बीतने के साथ-साथ लोगों को मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है. वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने झारखंड-बिहार सहित कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट दिया है।
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज से अगले चार दिनों तक बिहार, पूर्वी झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हीटवेव की स्थिति रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य और उत्तर पश्चिमी हिस्सों में देश के पश्चिमी हिस्से से आ रही गर्म हवाओं ने क्लाउड बैंड के असर को कम कर दिया है। इन हिस्सों में लगातार सिमट रही हरियाली के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। क्लाउड बैंड बनने के बाद भी इन क्षेत्रों में बारिश नहीं हो पा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, अगर तापमान की बात करें तो इन राज्यों के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया जाएगा। अगर मानसून की बात करें तो पिछले साल की तरह इस बार भी झारखंड में मानसून देरी से प्रवेश करेगा। बंगाल की खाड़ी के रास्ते केरल होते हुए मानसून देश के तटीय क्षेत्रों में प्रवेश करता है। इस बार केरल में मानसून के 4 जून तक प्रवेश करने का पूर्वानुमान था लेकिन अब तक मानसून दूर है।

अनुमान के मुताबिक झारखंड में पहले जो मानसून 12 जून तक प्रवेश करने की बात कही जा रही थी। अब वो देरी से 18 से 20 जून तक राज्य में प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है। अमूमन 1 जून तक मानसून केरल प्रवेश कर जाता है। केरल में देरी का असर झारखंड में भी होगा। यहां भी मानसून देर से दस्तक देगा। झारखंड में मानसून 14 से 15 जून तक प्रवेश कर जाता है लेकिन इस बार 4 से 5 दिनों की इसका सीधा असर किसानी पर पड़ेगा। देरी से मानसून आने के चलते बारिश सामान्य से कम होगी। पिछले वर्ष 2022 में भी 6 दिनों की देरी से 18 जून को मानसून ने झारखंड में प्रवेश किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close