झारखंड में मौसम का अलर्ट: 13 जून तक इन जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Weather alert in Jharkhand: Heavy rains likely in these districts till June 13, yellow alert issued

रांची: झारखंडवासियों को एक बार फिर गर्मी सताने वाली है. क्योंकि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. हालांकि इस दौरान कई जिलों में बारिश भी होने के आसार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज इन जिलों में होगी बारिश

मौसम केंद्र के मुताबिक आज गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची , बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी सहित अन्य हिस्सों में बारिश हो सकती है. वहीं 9 जून को पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार को छोड़कर बाकी अन्य जिलों में कहीं कहीं पर बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावे 10 और 11 जून को भी राज्य के कुछ हिस्सों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी. मौसम विभाग ने इसे देखते हुए दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं आज से 13 जून तक रांची में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मानसून की एंट्री में हो सकती है देरी

मौसम विभाग ने मानसून की एंट्री को लेकर बताया कि अभी पछुआ हवा चल रही है.पछुवा हवा अरब सागार से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. इस वजह से पुरवैया हवा कमजोर पड़ गया है. ऐसे में नमीयुक्त बादल नहीं बन रहा है. इससे मानसून पर कुछ समय के लिए ब्रेक लग गया है।

इस दिन मानसून दे सकता है दस्तक

वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अब हवा का रुख बदल रहा है. 16 जून तक बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने की संभावना है. सिस्टम मजबूत हुआ तो मानसून की चाल तेज होगी।

अब 20 जून तक मानसून के झारखंड में एंट्री की उम्मीद है. इसके बाद पांच-छह दिन के भीतर यह पूरे राज्य को कवर कर ​लेगा.

गौरतलब है कि पिछले साल भी राज्य में 21 जून को मानसून ने प्रवेश किया था. इस बार भी ऐसी ही उम्मीद है।

Related Articles

close