झारखंड में मौसम का अलर्ट : कल तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, जानें आज का मौसम अपडेट

Weather alert in Jharkhand: Possibility of rain with strong winds tomorrow, know today's weather update

Ranchi : मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रामनवमी (6 अप्रैल 2025) के दिन झारखंड में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि इस दिन राज्य में कोई खास मौसम परिवर्तन नहीं होगा और तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है. हालांकि, कल (7 अप्रैल) से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है, जब तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने बताया कि 7 अप्रैल से झारखंड के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. साथ ही, गरज के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है. इस दौरान बारिश भी हो सकती है. इसके साथ ही, मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम परिवर्तन के पीछे का कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ और बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी हिस्से में बने दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन को बताया जा रहा है, जिनके प्रभाव से यह मौसम बदलाव हो रहा है.

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए जनता से अपील की है कि वे खुले स्थानों पर न निकलें और सुरक्षित जगहों पर रहें. विशेष रूप से उन जिलों में जो ऑरेंज अलर्ट के तहत आ रहे हैं, जैसे कि साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, बोकारो, जामताड़ा, रांची, लोहरदगा, लातेहार, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा आदि।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

राज्य में 7 से 9 अप्रैल के बीच मौसम के इस बदलाव का असर देखा जा सकता है. मौसम विभाग ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की अप्रत्याशित घटना से बचा जा सके.

Related Articles

close