झारखंड में मौसम : आज भी कई हिस्सों में बारिश के आसार, हल्की सर्द हवाएं भी चलेगी, देखिये मौसम विभाग ने किन जिलों में बारिश की जतायी है आशंका

रांची। चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर झारखंड पर भी पड़ने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश से मौसम सर्द हो गया है, हालांकि कुछ जगहों पर बादल की वजह से तापमान भी बढ़ा है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी, वहीं हल्की सर्द हवाएं भी चलेगी। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस सिस्टम का असर पांच दिसंबर से राज्य में पड़ता दिख रहा है।

अहले सुबह कोहरे और धुंध का भी असर देखा गया। राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां व निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी में कहीं कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। वहीं इन जगहों पर सात दिसंबर को कहीं कहीं गर्जन व वज्रपात होने की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य रूप से कोल्हान और मध्य भाग यानी राजधानी रांची के आसापस के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बारिश के बाद ठंडी हवा चलेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। छह दिसंबर से राज्य अलग-अलग भागों में बारिश के आसार बन रहे हैं, जो सात दिसंबर तक रह सकते हैं। तूफान का असर 8 दिसंबर के बाद इन इलाकों में कम नजर आयेगा और आसमान से काले बादल भी हटेंगे। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ऐसा रहेगा मौसम का हाल

6 दिसंबर : सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की है संभावना, अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

7 दिसंबर : सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, गर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की है संभावना, अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस

8 दिसंबर : आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close