जल्लाद है क्या ! मायके से बुलाकर पति ने पत्थर से कूच कर की पत्नी की हत्या फिर बेटी का भी गला घोंटा

धनबाद : झारखंड के धनबाद में पति ने पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। उसने अपनी 8 वर्षीय बेटी का भी गला घोंट दिया। इसके बाद बच्ची को मरा समझकर भाग गया लेकिन गनीमत थी कि बेटी केवल बेहोश हुई थी। यह पूरा मामला धनबाद के झरिया स्थित तिसरा थानाक्षेत्र अंतर्गत कुइयां नंबर-12 कोल डंप-2 के समीप का है। हत्यारोपी उमेश शर्मा निजी स्कूल का वाहन चलाता है। मृत महिला की शिनाख्त 36 वर्षीय सुनीता शर्मा के रूप में की गई है। थाना प्रभारी शंकर विश्वकर्मा ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपराध कबूल कर लिया है। हत्यारोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ से ही हत्या की वजह अगला हो पाएगी।

गौरतलब है कि महिला की हत्या उसके पति द्वारा किए जाने की सूचना पुलिस को उसकी 8 वर्षीय बेटी ने ही दी। दरअसल, उमेश शर्मा ने बच्ची का गला दबा दिया और जब वह बेहोश ह गई तो मरा समझकर भाग गया। कुछ देर बाद जब बच्ची को होश आया तो वह एक बाइक चालक की मदद से धनसार थाना पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मृतका के भाई व आसनसोल शांतिनगर निवासी लाल बाबू शर्मा को जानकारी दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर तिसरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद लाल बाबू शर्मा ने पहुंचकर शव की पहचान की। मृतका के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी पति उमेश शर्मा को बेलगड़िया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर मृतका के मोबाइल समेत अन्य ऐप पर पढ़ें बरामद किया गया। पुलिस हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव भाई को सौंप दिया गया। भाई लाल बाबू शर्मा ने मोहलबनी घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है मामला

मृतका के भाई आसनसोल (प. बंगाल) निवासी लालबाबू शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सुनीता शर्मा व बहनोई उमेश शर्मा (मूल निवासी बिहार, बक्सर) के बीच पांच साल से पारिवारिक विवाद का मामला दुर्गापुर कोर्ट में चल रहा है. इस कारण सुनीता शर्मा अपनी छोटी पुत्री सुनैना के साथ अपने आसनसोल निवासी राम त्रिशूल शर्मा के घर में रह रही थी. विवाद सुलझाने के लिए बक्सर थाना में दोनों पक्षों की बैठक भी हुई थी. इसी बीच शनिवार को उमेश शर्मा ने सुनीता को मिलने के बहाने धोखे से फोन कर धनबाद बुलाया. सुनीता अपनी छोटी पुत्री सुनैना के साथ शक्तिपुंज एक्सप्रेस से शनिवार की शाम धनबाद स्टेशन पहुंची.

मृतका की पुत्री सुनैना ने पुलिस को बताया

हमलोगों को लेने के लिए पिता उमेश शर्मा कार से धनबाद स्टेशन पहुंचे थे. स्टेशन के समीप दोनों को कार में बिठा लिया. इसके बाद रात में कार में ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी. शव को कुइयां कोलियरी कोलडंप मार्ग के पास फेंक दिया. शव की पहचान छिपाने के लिए मां के चेहरे को पत्थर से कूच दिया था. इसके बाद पिता ने बेड़ा जंगल ले जाकर उसका भी गला दबा दिया और उसे मरा समझ कर वहीं फेंक दिया. करीब एक घंटे के बाद उसे होश आया तो स्थानीय लोगों ने उसे देखा और धनसार पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलने पर मृतका के भाई लालबाबू शर्मा आसनसोल से रविवार की सुबह धनबाद पहुंचे. घटनास्थल पर जाकर अपनी बहन की शव की पहचान की.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरी शादी के खातिर किया पत्नी का कत्ल !

हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मृतक के परिजनों का कहना है कि उमेश का अवैध संबंध पहले से एक महिला से था। इधर, एक युवती से संबंध चल रहा था, जिससे वह शादी करना चाहता था। सुनीता उसके रास्ते में रोड़ा थी। दूसरी शादी के लिए ही उसने षड्यंत्र रचकर हत्या की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close