क्या जानते हैं आप : हाथ का अंगूठा बता देता है इंसान का स्वभाव, इस आकार के अंगुठे वाले लोग जन्म से मृत्यु तक रहते हैं अमीर

Samudrika Shastra: हर व्यक्ति के शरीर की बनावट अलग होती है। हाथों का शेप और उंगलियों का आकार-प्रकार भी सभी का अलग-अलग होता है। समुद्र शास्र्ट में इस बात की व्याख्या मिलती है कि हथेली में मौजूद उंगलियों के आकार-प्रकार से व्यक्ति के भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में जानकारी मिलती है। खासतौर पर व्यक्ति के अंगूठे का आकार-प्रकार उसके बारे में बहुत सारी अच्छी-बुरी जानकारी देता है और उसके व्यखक्तिव के बारे में भी बताता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आपका अंगूठा आपके बारे में क्या कहता है।

लचीला अंगूठा

  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों का अंगूठा लचीला होता है उनका स्वभाव भी काफी नर्म रहता है। ऐसे लोग बिना वजह के किसी दूसरे व्यक्ति पर गुस्सा नहीं होते हैं।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों का अंगूठा लचीला होता है उनका स्वभाव कठोर नहीं होता है।
  • लचीले अंगूठे वाला व्यक्ति जल्द ही परिस्थितियों के आधार पर स्वयं को ढाल लेता है।
  • जिन व्यक्तियों का अंगूठा लचीला होता है उनके मन में किसी के प्रति कभी भी द्वेष नहीं रहता है।
  • लचीले अंगूठे वाला व्यक्ति कभी भी किसी की बुराई पीठ पीछे नहीं करता है, बल्कि जो कुछ बोलना होता है वह सीधे व्यक्ति के सामने बोल देता है।
  • ऐसे लोगों का दिल बहुत ही साफ रहता है।

लंबा और पतला अंगूठा

  • लंबा और पतला अंगूठे वाले व्यक्ति साहसी स्वभाव के होते हैं।
  • इस तरह के लोगों का जीवन काफी संघर्ष के साथ बीतता है।
  • ये लोग अपनी बातों पर अडिग रहते हैं और बहुत ही कम मौंको पर अपनी बात से पीछे हटते हैं।
  • ऐसे लोग हर परिस्थिति में अपने आपको ढाल लेते हैं।

पतला अंगूठा

  • जिन जातकों के हाथ का अंगूठा लंबा और पतला होता है। ऐसे व्यक्ति स्वभाव से निर्भीक और साहसी होते हैं।
  • इस तरह के लोग अपने जीवन में बहुत ही रिस्क लेते हैं। नौकरी या व्यापार में यह कुछ नया करने से कभी भी नहीं घबराते हैं।
  • इस तरह के लोगों के जीवन में काफी धन होता है। स्वभाव से जिद्दी होने के कारण ये हर काम को समय पर पूरा करके ही दम लेते हैं।
  • ऐसे लोग अपने जीवन को सुख-सुविधा और ऐशोआराम के साथ बीताने में विश्वास करते हैं। ये लोग लग्जरी जीवन जीने के आदी होते हैं।

छोटा अंगूठा

  • जिन लोगों के हाथ का अंगूठा छोटा होता है वे जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं।
  • छोटे अंगूठे वाले लोग प्रतिभा के धनी होते हैं।
  • छोटे अंगूठे वाले जातक भावनात्मक रूप से काफी कमजोर होते हैं।
  • छोटे अंगूठे वाले लोग अगर किसी बात को दिल से लगा लेते हैं तो ज्यादा समय तक दिमाग में रखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close