JPSC घोटाला: ADM सहित इन अफसरोंं का क्या होगा? स्पेशल कोर्ट करेगा किस्मत तय, कल होनी है इन अफसरों की….

JPSC scam: What will happen to these officers including ADM? Special court will decide the fate of these officers, tomorrow...

JPSC Scam : झारखंड लोकसेवा आयोग नियुक्ति घोटाले में आरोपियों की किस्मत का फैसला कल यानि सोमवार को होगा। प्रथम जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामले में रांची के ADM राजेश्वर नाथ अलोक और AC राम नारायण सिंह समेत 5 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर कल सुनवाई होनी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है, ऐसे में जमानत याचिका की सुनवाई भी सीबीआई की विशेष कोर्ट में होगी। मामले में आरोपी राजेश्वर नाथ अलोक और राम नारायण सिंह ने 27 फरवरी को याचिका दाखिल कर कोर्ट से अग्रिम जमानत की गुहार लगायी थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाइकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने साल 2012 में जांच शुरू की थी। आपको बता दें कि पहले जेपीएससी नियुक्ति घोटाले में 12 साल में जांच पूरी करते हुए 74 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने विशेष कोर्ट में दाखिल चार्जशीट दाखिल की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

प्रथम जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामले की सीबीआई जांच में भारी गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं। इस जेपीएससी से नियुक्ति हुए अभ्यर्थी आज प्रमोशन पाकर सीनियर अफसर बन गये हैं।

 

 

हालांकि कोर्ट का रुख अब तक इस मामले में कड़ा रहा है। मामले में अब तक 11 आरोपियों को अग्रिम जमानत देने से कोर्ट ने इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी है। 9 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित है। सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लेकर आरोपियों को समन किया है।

 

 

लिहाजा, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों के द्वारा अग्रिम जमानत याचिका दायर किया जा रहा है। 21 चार्जशीटेड आरोपियों के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी करने का सीबीआई ने विशेष कोर्ट से मांग की है। 21 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी करने की मांग सीबीआई ने की है। वारंट जारी होते ही सीबीआई आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

Related Articles

close