बंद हो जायेगा WhatsApp और UPI, ईरान अब इंटरनेट पर कंट्रोल करने की तैयारी में, जानिये पेट्रोल डीजल के बाद अब इंटरनेट की कैसे होगी परेशानी

WhatsApp-UPI Close : इंटरनेट की दुनिया से एक डरावनी खबर आयी है। WhatsApp-UPI और इंटरनेट सब बंद हो सकता है। खबर है कि दुनिया का इंटरनेट क्या अब ईरान के कंट्रोल में जाने वाला है। मिडिल ईस्ट से जुड़ी एक खबर ने टेक दुनिया में हलचल मचा दी है। मिली जानकारी के मुताबिक ईरान अब समुद्र के नीचे बिछी उन इंटरनेट केबल्स पर कंट्रोल बढ़ाने की तैयारी कर रहा है, जिनसे दुनिया का बड़ा हिस्सा जुड़ा हुआ है।

ईरान का ये फैसला सिर्फ इंटरनेट स्पीड तक सिमटा नहीं रहेगा, बल्कि ग्लोबल डेटा, ऑनलाइन बैंकिंग, क्लाउड सर्विस और अरबों डॉलर की डिजिटल इकॉनमी का भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरानी अधिकारी होर्मुज जलडमरूमध्य को एक छिपे हुए हाईवे के तौर पर पेश कर रहे हैं, जिससे हर दिन 10 ट्रिलियन (यानी 10 खरब) डॉलर से ज्यादा के वित्तीय लेन-देन होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कहा जा रहा है कि वे समुद्र के नीचे बिछी इन केबलों के इस्तेमाल के लिए फीस वसूलने के लिए तीन फेज की योजना बना रहे हैं।इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर मेटा, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियों का डेटा इस इलाके से गुजरता है, तो ईरान उनसे ईरानी कानूनों के तहत काम करने की शर्त भी रख सकता है। इसके अलावा, टेक कंपनियों को इन केबलों की मरम्मत और रखरखाव का पूरा कंट्रोल ईरानी कंपनियों को देना पड़ सकता है।

अगर ईरान इस डिजिटल टोल को लागू करता है, तो इसका असर सिर्फ टेक कंपनियों पर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। गूगल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां इन नए ऑपरेशनल खर्चों को गूगल वन या माइक्रोसॉफ्ट 365 जैसी सेवाओं के लिए मिल रहे सब्सक्रिप्शन को महंगा करके ग्राहकों से निकाल सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close