बीबी को जींस पहनने से रोका तो पति की चाकू से गोदकर कर दी हत्या…..2 महीने पहले ही हुई थी शादी … FIR दर्ज

जामताड़ा। जींस पहनने से मना किया तो बौखलायी पत्नी ने पति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना झारखंड के जामताड़ा की है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत में मृतक के पिता ने बताया कि जींस पहनने को लेकर बेटे और बहू में विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने अपने पति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

घटना जामताड़ा के जोड़भीट गांव की है। जानकारी क मुताबिक आंदोलन टुडू की शादी 2 महीने पहले पुष्पा हेंब्रम के साथ हुई ती। बीती रात पुष्पा जींस पहनकर मेला देखने के लिए गोपालपुर गांव आयी थी। जब वो वापस लौट रही थी, उसी दौरान उसके पति ने उसके जींस पहनने को लेकर नाराजगी जतायी। आंदोलन ने कहा कि मेला अब जींस पहनकर कभी मत आना। इसी बात से नई नवेली बीबी नाराज हो गयी और तैश में आकर चाकू अपने पति को मार दिया। घटना में आंदोलन बूरी तरह के जख्मी हो गया, जिसे धनबाद अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस से पूछताछ में आरोपी बहू ने चाकू मारने की बात स्वीकार कर ली है। इधर, मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close