पकड़ौआ शादी: 12 लाख मांगा, तो साली की बेटी से करा दी पकड़ौआ शादी, सुनकर लड़के के पिता की बिगड़ी तबीयत

Forced marriage: Asked for Rs 12 lakhs, then got a forced marriage done with sister-in-law's daughter, after hearing this the boy's father's health deteriorated.

Regional News: पकड़ौआ शादी का एक और मामला सामने आया है। 18 साल के युवक का अपहरण कर जबरन शादी करा दिया गया। इस मामले में अब मामला दर्ज किया गया है। मामला बिहार के पटना का है। जहां शुभम कुमार नाम के युवक की शादी करा दी गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुभम के पिता उमेश यादव का आरोप है कि ‘सपहुआ गांव के सुनील कुमार ने 2 साल पहले 12 लाख रुपए कर्ज लिए। ‘जब पैसे वापस मांगे तो वो देने से मना करने लगा और कर्ज माफ करने को कहा। कर्ज माफ नहीं किया तो मेरे बेटे का अपहरण कर जबरन अपनी ही साली से शादी करवा दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में दुल्हे के पिता ने गौरीचक थाने में अगवा कर जबरन शादी कराने का मामला दर्ज करा दिया है। वहीं घटना के तीन दिन बाद भी शुभम का पता नहीं चल पाया है। शुभम, कहां और किस परिस्थिति में है, इसे लेकर परिजन काफी परेशान हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप के मुताबिक सपहुआ गांव निवासी सुनील कुमार ने 31 दिसंबर 2022 को उनसे व्यापार करने के नाम पर 12 लाख रुपए कर्ज लिए थे। जो मैंने उसे 5 लाख और 7 लाख की दो किस्त में दिए थे।’बार-बार पैसा मांगने पर भी सुनील लौटाने से मना कर रहा था। इसके बाद सुनील ने मेरे बेटे शुभम को किडनैप कर उसकी शादी अपनी साली से करवा दी।

 

 गौरीचक थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर निवासी उमेश यादव का बेटा शुभम, 5 दिसंबर को गौरीचक से अपने चचेरे भाई की बारात में शामिल होने बख्तियारपुर के चंपापुर गया था। वहीं से शुभम का अपहरण कर जबरन उसकी शादी करवा दी गई। घटना के बाद शुभम के जीजा प्रेम कुमार ने गौरीचक थाने में शुभम के अपहरण का मामला दर्ज कराया।

Related Articles

close