‘ एयरपोर्ट पर नीले बैग में बम हैं ‘ जब मुंबई पुलिस को आया अंजान कॉल, मची अफरातफरी

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस को एक व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि एयरपोर्ट पर रखे एक नीले बैग में बम है। हालांकि, यह कॉल फर्जी निकली।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि मुंबई इंटरनेशन एयरपोर्ट पर एक फर्जी कॉल की गई। कॉल करने वाले ने कहा कि एयरपोर्ट पर एक नीले बैग में बम है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, जब पुलिस अधिकारी और बम स्क्वाड टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो कुछ भी नहीं मिला।

मुंबई पुलिस ने कहा कि फर्जी कॉल करने वाले की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close