BMW मंडप तक नहीं आ पायी तो भड़के दुल्हन पक्ष के लोग….कर दी बारातियों की पिटाई…. बैरंग लौटी बारात…

आणंद (गुजरात) । अब तक को आपने यही सुना होगा कि दुल्हे की डिमांड की वजह से शादी टूटती है। कभी दहेज की मांग, तो कभी उलूल-जुलूल हरकतों की वजह से बैरंग बारात लौटती है। ….लेकिन गुजरात के आणंद में जो कुछ हुआ, उसे सुनकर आप भी चौक रह जायेंगे। …दरअसल आणंद में एक बारात इसलिए बिना दुल्हन के लौट गयी, क्योंकि दुल्हन की विदाई BMW कार से नहीं हो सकी। दरअसल हुआ यूं कि रात में शादी की सारी रस्म पूरी हुई और सुबह दुल्हन की व्दाई की तैयारियों का कार्यक्रम हो रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान दुल्हा और दुल्हन BMW कार को लेकर आपस में भिड़ गये। दुल्हन पक्ष ने बिना BMW दरवाजे पर लाये दुल्हन विदा करने से इंकार कर दिया, जबकि दुल्हा पक्ष ये कहता रहा कि रास्ता सांकरा होने की वजह से BMW दरवाजे तक नहीं आ सकती। बाद में इसे लेकर इतना विवाद बढ़ा कि दुल्हन को लिये बगैर ही बारात वापस लौट आयी।

मामला आनंद के नापाडवांटा गांव का है। जानकारी के मुताबिक शादी के लिए दुल्हा BMW कार में सवार होकर आया था, लेकिन गांव का रास्ता इतना खराब था और दुल्हन के घर तक जाने के रास्ता इतना सांकरा था कि शादी स्थल तक कार नहीं पहुंच पाया। ऐसे में दुल्हे को बाईक पर सवार होकर मंडप तक जाना पड़ा। दोनों परिवारों ने खुशी-खुशी शादी की रश्म पूरी की, लेकिन विदाई के दौरान दोनों में विवाद शुरू हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुल्हा पक्ष काआरोप था कि दुल्हन पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत थे। जिसके बाद वो अनाप-शनाप डिमांड दुल्हा पक्ष से ही करने लगे। दुल्हन पक्ष के लोग इस बात पर अड़ गये कि BMW मंडप तक नहीं आयी तो वो दुल्हन को विदा नहीं करेंगे। दुल्हन पक्ष की इस डिमांड पर दुल्हा पक्ष ने रास्ता नहीं होनेकी बात कही, तो मामला बिगड़ गया। दुल्हा पक्ष के लोगों ने कहा कि दुल्हे को खुद ही बाइक पर आना पड़ा, ऐसे में रास्ता चौडा कराओ, तो फिर बीएमडब्ल्यू आयेगी।
दोनों के बीच काफी विवाद शुरू हो गया।

बात मारपीट और गाली-गलौज तक पहुंच गयी। इन सबके बीच दुल्हन पक्ष के लोगों ने लड़की की विदाई से इनकार कर दिया। इधर मारपीट की शिकायत को लेकर दुल्हा पक्ष थाना पहुंच गया और दुल्हन पक्ष के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज करा दी। लड़के वालों ने लड़ाई की वजह BMW कार को बताया है। रास्ता सांकरा होने की वजह से कार मंडप तक नहीं पहुंच सकी, तो दुल्हन वालों ने लड़की विदा नहीं की और उसके साथ मारपीट की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर दुल्हन के पिता तखासिंह का कहना है कि दुल्हा पक्ष के लोग बिना विदा कराये ही चले गये। इधर लड़की की मां ने दो लाख रूपये और बाइक की डिमांड का आरोप लगाया है।

Related Articles

close