ब्वायफ्रेंड की हुई सगाई, तो गर्लफ्रेंड ने मार दी माथे पर गोली, प्रेमिका की मां और बहन पर भी लगा संगीन इल्जाम…

When the boyfriend got engaged, the girlfriend shot him in the forehead; the girlfriend's mother and sister were also accused of serious crimes.

ब्वायफ्रेंड की सगाई हुई, तो बौखलायी गर्लफ्रेंड ने ऐसा कांड किया, कि सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जायेंगे। हैरानी की बात ये है कि इस कांड में गर्लफ्रेंड की मां और उसकी बहन ने भी साथ दिया। दिल दहलाने वाली ये घटना पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र की है, जहां 26 वर्षीय राहुल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने उसकी गर्लफ्रेंड, उसकी मां और बहन पर सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
________________________________________
पटना। प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना पटना के कदमकुआं की है, जहां 26 साल के राहुल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक ब्वायफ्रेंड के परिजनों ने उसकी कथित गर्लफ्रेंड शीतल, उसकी मां और बहन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि मृतक राहुल कुमार पटना सिटी सेंटर मॉल स्थित एक VIP शोरूम में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। परिवार के मुताबिक राहुल और शीतल के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत और मुलाकात का सिलसिला चल रहा था। हालांकि हाल ही में राहुल ब्वायफ्रेंड की सगाई किसी दूसरी युवती से तय हो गई थी, जिसके बाद दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा था।

आरोप है कि राहुल की 6 मई को सगाई हुई थी और इसी बात से उसकी प्रेमिका नाराज चल रही थी। परिवार का दावा है कि सगाई के बाद शीतल लगातार राहुल पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी बीच उसने ब्वायफ्रेंड राहुल को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया और फिर पूरी साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी।

इस मामले को लेकर मृतक के बड़े भाई प्रमोद कुमार ने घटना को पूरी तरह से सुनियोजित बताया है। उनका कहना है कि शीतल ने राहुल को कदमकुआं स्थित अपने घर बुलाया था। घर पहुंचने के बाद राहुल को कुर्सी पर बैठाया गया और फिर शीतल की मां और बहन ने उसके हाथ पकड़ लिए। इसके बाद शीतल ने कथित तौर पर राहुल की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी।

गोली लगते ही राहुल गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी युवती और उसके परिवार के सदस्य मौके से फरार हो गए। परिजनों का यह भी आरोप है कि राहुल का मोबाइल फोन भी गायब है, जिससे कई अहम सबूत मिटाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। राहुल की मां गुड़िया देवी और पिता ललन प्रसाद ने भी प्रेमिका और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राहुल सुबह रोज की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन बाद में युवती ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया। परिवार का दावा है कि हत्या पूरी योजना के तहत की गई है।

Related Articles

close