आधी रात घर लौटा पति तो सामने था खौफनाक मंजर! मां ने 3 मासूमों संग निगला जहर, एक बच्ची की मौत

कपूरथला में पारिवारिक विवाद के बीच दर्दनाक घटना, महिला और दो बच्चों की हालत गंभीर; अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर

कपूरथला। पंजाब के कपूरथला जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के मल्लू कादराबाद गांव में पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला ने कथित तौर पर अपने तीन मासूम बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस दर्दनाक घटना में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला और उसके दो अन्य बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

रात में घर लौटा पति, सामने दिखा रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य

पीड़ित महिला के पति लवकुश कुमार के अनुसार, वह रात करीब 11 बजे खेत से काम खत्म कर घर लौटे। घर में प्रवेश करते ही उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी संतोष देवी की तबीयत बेहद खराब थी और उन्हें लगातार उल्टियां हो रही थीं। उनके पास ही कीटनाशक की एक बोतल पड़ी थी। वहीं, तीनों बच्चे भी अर्ध-बेहोशी की हालत में पड़े मिले।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह दृश्य देखकर उन्होंने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी और सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में एक बच्ची ने तोड़ा दम

महिला के साथ उनकी 8 वर्षीय बेटी अमृता, 6 वर्षीय बेटी खुशी और 2 वर्षीय बेटे को कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर करणप्रीत सिंह ने बताया कि सभी को तत्काल इलाज दिया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद एक बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों की हालत गंभीर, अमृतसर रेफर

महिला और दो अन्य बच्चों के शरीर में जहर फैलने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे पारिवारिक अनबन को कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close