…जब प्लेन से उतरते ही प्रधानमंत्री ने ली अफसरों की क्लास, पूछा, “रेप केस में अब तक क्या-क्या हुई कार्रवाई”, फिर अफसरों को दी ये नसीहत

...When the Prime Minister took the officers to task after getting off the plane, he asked, "What action has been taken so far in the rape case", then gave this advice to the officers

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उतरते ही पुलिस अफसरों की क्लास ली। पुलिस कमिश्नर से प्रधानमंत्री ने पूछा, अभी तक रेप केस में क्या-क्या किया गया है। प्रधानमंत्री के रुख ने अफसरों को भी सकते में ला दिया। अमूमन प्रधानमंत्री एयरपोर्ट पर इस तरह से किसी मुद्दे पर अफसरों से सवाल-जवाब नहीं करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी आज जैसे ही सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर वाराणसी पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से छात्रा से गैंगरेप केस को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिये। उन्होंने कमिश्नर से वारदात की पूरी जानकारी ली। कहा- सभी दोषियों पर सख्त एक्शन हो। साथ ही, ऐसी घटना दोबारा न होने पाए।कमिश्नर ने पीएम मोदी को केस की पूरी स्टेटस रिपोर्ट बताई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में कड़ाई से कार्रवाई की है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। तीनों और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी का कैफे सील कर दिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, वाराणसी में ग्रेजुएशन की छात्रा से 23 लड़कों ने 7 दिन तक गैंगरेप किया था, फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए थे। छात्रा बदहवास हालत में घर पहुंची और दो दिन तक बेहोश रही थी।।

 

आपको बता दें कि हाल ही में वाराणसी गैंगरेप कांड से हड़कंप मच गया था। यहां 23 दरिंदों ने 19 साल की युवती के साथ 6 दिन गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी पीड़ित लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर कई होटलों में ले गए थे, जहां युवती के साथ गैंगरेप किया गया।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे. वे वाराणसी जाएंगे और सुबह करीब 11 बजे 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद वे मध्य प्रदेश जाएंगे और दोपहर करीब 3:15 बजे ईसागढ़ में गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके अलावा, शाम करीब 4:15 बजे वे आनंदपुर धाम में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Related Articles

close