नौतपा की तपिश में कौन से रंग बचाएंगे लू और जलन से? जानिए गर्मी में बॉडी को नेचुरली कूल रखने का सीक्रेट

Amidst the scorching heat of Nautapa, which colors will protect you from heatstroke and burning sensations? Discover the secret to keeping your body naturally cool during the summer.

नौतपा की शुरुआत होते ही देशभर में भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है। कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी है और मौसम विभाग लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।

हालांकि रोजमर्रा के कामकाज के कारण लोगों को घर से बाहर निकलना ही पड़ता है। तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ता तापमान शरीर को जल्दी डिहाइड्रेट कर देता है। ऐसे में सही कपड़े चुनना भी उतना ही जरूरी हो जाता है जितना पानी पीना।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बहुत से लोग गर्मियों में सिर्फ ढीले या स्टाइलिश कपड़ों पर ध्यान देते हैं, लेकिन साइंस कहती है कि कपड़ों का रंग भी शरीर के तापमान पर सीधा असर डालता है। आइए जानते हैं ऐसे रंगों के बारे में जो नौतपा की तपिश में भी शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं।

सफेद रंग क्यों माना जाता है गर्मियों का सबसे बड़ा हथियार?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गर्मियों में सफेद कपड़े पहनने की सलाह सिर्फ फैशन के लिए नहीं दी जाती, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी मौजूद है।

विशेषज्ञों के मुताबिक सफेद रंग में ‘अल्बेडो इफेक्ट’ ज्यादा होता है। इसका मतलब यह है कि सफेद रंग सूरज की किरणों और गर्मी को कम सोखता है और उन्हें वापस रिफ्लेक्ट कर देता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यही वजह है कि सफेद कपड़े पहनने पर शरीर पर धूप का असर कम महसूस होता है और बॉडी टेम्परेचर सामान्य बना रहता है।

स्काई ब्लू और मिंट ग्रीन भी देते हैं ठंडक का एहसास

अगर आप हर दिन सफेद कपड़े पहनकर बोर हो चुके हैं, तो पेस्टल रंग आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

हल्का नीला यानी स्काई ब्लू और हल्का हरा यानी मिंट ग्रीन गर्मियों में काफी आरामदायक माने जाते हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गहरे रंगों की तुलना में पेस्टल शेड्स धूप में काफी कम गर्म होते हैं।

ये रंग न सिर्फ कम गर्मी सोखते हैं बल्कि आंखों को भी ठंडक देते हैं, जिससे मानसिक रूप से भी राहत और ताजगी महसूस होती है।

क्रीम और बेज कलर भी गर्मी से देते हैं राहत

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑफ व्हाइट, क्रीम और बेज जैसे हल्के न्यूट्रल रंग भी नौतपा में बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

ये रंग सूरज की तेज इन्फ्रारेड किरणों के असर को काफी हद तक कम कर देते हैं। ऐसे कपड़े पहनने से शरीर कम गर्म होता है और लू लगने का खतरा भी घट सकता है।

सबसे खास बात यह है कि ये रंग आपको स्टाइलिश और प्रोफेशनल लुक भी देते हैं।

गर्मी में सिर्फ रंग नहीं, कपड़े का फैब्रिक भी है जरूरी

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि गर्मियों में सूती यानी कॉटन के हल्के कपड़े पहनना सबसे बेहतर रहता है। कॉटन पसीना जल्दी सोखता है और शरीर को हवा मिलने देता है, जिससे गर्मी कम महसूस होती है।

नौतपा के दौरान अगर सही रंग और सही फैब्रिक चुना जाए तो तेज गर्मी में भी शरीर को काफी हद तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

Related Articles

close