पबजी खेलते-खेलते पाकिस्तानी सीमा को सचिन से हुआ प्यार, फिर इस तरह लाखों की जमीन बेचकर आ गयी भारत, अब पुलिस लगा रही पता, कहीं ये पाकिस्तानी जासूस तो नहीं

नोएडा । पाकिस्तान से गुपचुप भारत पहुंची महिला ने भारतीय खुफिया एजेंसी को सकते में ला दिया है। जिस तरह से वो भारत पहुंचकर आराम से रहने लगी थी, वो भारत के लिए बड़ी चिंता की बात हो रही है। लिहाजा खुफिया एजेंसी इस बात की तस्दीक कर रही है कि कहीं पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस तो नहीं है। सीमा ने सिर्फ 5वीं तक ही पढ़ाई की बात कहती है, लेकिन वो फर्राटेदार इंग्लिश बोलती है और कंप्यूटर में भी मास्टर है।
कौन है सीमा हैदर?
नोएडा पुलिस के मुताबिक सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैस्माबाद की रहने वाली है. दस्तावेजों के मुताबिक उसकी शादी गुलाम रजा के साथ 2014 में हुई थी. शादी से तीन बच्चियां और एक लड़का पैदा हुआ. सबसे बड़ी लड़की की उम्र महज 7 साल है. गुलाम हैदर कराची में अपने परिवार के साथ रहता था और वहां पर टाइल्स लगाने का काम करता था. पुलिस के मुताबिक 2019 में गुलाम हैदर काम के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया था. पति के विदेश जाने के बाद सीमा हैदर मोबाइल में ज्यादा वक्त बिताने लगी. सीमा हैदर का ज्यादा टाइम पबजी खेलने में बीतने लगा. 2019 में पबजी खेलते वक्त पहली बार सीमा की बात सोशल मीडिया के जरिए गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले सचिन से हुई. पबजी खेलते-खेलते ही दोनों के बीच बातचीत बढ़ गई फिर दोनों इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर चैटिंग करने लगे. फिर दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं.
पुलिस की अब तक जांच और सीमा हैदर व सचिन के दावा उनकी मोहब्बत की एक ऐसी कहानी बयां कर रहा है जो केवल हिंदुस्तान-पाकिस्तान की सरहद ही नहीं हद से गुजर गई थी। पति की बेरुखी से आहत सीमा अपने ही नहीं बल्कि चार बच्चों के जीवन के लिए भी चिंतित थी, लेकिन पाकिस्तान में उसे कोई ऐसा जीवनसाथी नहीं मिल पाया जो हर मुश्किल व मर्यादाओं को दरकिनार कर साथ दे सके।
सीमा ने शुरुआत से ही सचिन के साथ जीवनभर रहने की अपील की। सचिन भी उसके साथ रहने की जिद पर अड़ा रहा। सीमा ने कहा कि वह कभी पाकिस्तान नहीं जाना चाहती, उसने हाथ जोड़कर हिंदुस्तान जिंदाबाद भी कहा।
इस दौरान सीमा के दोनों हाथ की कलाई में कई कट के निशान दिखाई दिए। पता चला कि सीमा को सचिन को विश्वास दिलाने के लिए 20 से अधिक बार कलाई पर कट लगाए थे कि वह उसके लिए कुछ भी कर सकती है। इसके अलावा न केवल उसने अपनी जमीन बेची बल्कि आभूषण भी साथ लेकर आई।
सचिन की आमदनी कम थी। इस वजह से वह उसका हाथ बंटाने के लिए घर पर कोई व्यापार या फिर नौकरी के लिए भी तैयार थी। सचिन ने पिता को सारी सच्चाई बता दी थी, लेकिन उन्होंने कह दिया था कि जब तक दोनों की कानूनी रूप से शादी नहीं हो जाती तब तक वह सीमा को अपने घर में नहीं रख सकते।
कानूनी रूप से सीमा को अपना बनाने के लिए सचिन वकीलों से सलाह ले रहा था। इसी दौरान पुलिस को सीमा के रबूपुरा में होने की भनक लग गई। सचिन और सीमा ने अपने व एक बच्चे का किसी अन्य आधार कार्ड से एडिट कर तीनों आधार कार्ड बनवाए थे। इन कार्ड में सीमा ने सचिन को अपना पति दर्शाया है। इसके अलावा सीमा ने सात महीने पहले भी पाकिस्तान सीमा से बार्डर पार कर भारत आने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षाबलों की चौकसी के कारण नाकाम हो गई थी।
नोएडा के रहने वाले प्रेमी सचिन को पाने के लिए पाकिस्तान की सीमा हैदर ने कई जतन किए। पड़ोसियों को शक न हो, इसलिए सीमा ने बच्चों के हिंदुस्तानी नाम रखे थे। वहीं, वकील को उनकी बातों पर शक होने का एक बड़ा कारण यह भी था कि बच्चे सीमा को दीदी कह रहे थे। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने सीमा के चारों बच्चों को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, बिस्कुट और खाना खिलाया। वहीं सचिन और सीमा ने अपने व एक बच्चे का किसी अन्य आधार कार्ड से एडिट कर तीनों आधार कार्ड बनवाए थे। इन कार्ड में सीमा ने सचिन को अपना पति दर्शाया है।
कैसे भारत पहुंची सीमा हैदर
इसके बाद सीमा हैदर ने कई बार सचिन से मिलने की कोशिश की लेकिन उसकी कोशिश पहली बार मार्च 2023 में सफल हुई. जानकारी के मुताबिक सीमा इसी साल मार्च के महीने में कराची से निकली और फिर वह नेपाल के पास शाहजहां पहुंची. वहां से फिर वो काठमांडू पहुंची. सचिन ने भी ग्रेटर नोएडा से निकलकर काठमांडू के लिए बस पकड़ी और वहां जा पहुंचा. दोनों 7 दिनों तक काठमांडू के एक होटल में रुके रहे. 7 दिनों बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन ग्रेटर नोएडा लौट आया.












