Rekha Gupta की कैबिनेट में किसे मिली जगह? देखें पूरी लिस्ट….

Rekha Gupta की कैबिनेट में किसे मिली जगह? देखें पूरी लिस्ट….

नई दिल्ली। शालीमार बाग से पहली विधायक बनीं Rekha Gupta ने गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान छह कैबिनेट मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।सीएम रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इंद्रराज सिंह, कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बता दें कि प्रवेश वर्मा नई दिल्ली, आशीष सूद जनकपुरी, मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डन, रविंद्र इंद्राज बवाना, कपिल मिश्रा करावल नगर और डॉ. पंकज कुमार सिंह विकासपुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं जो रेखा गुप्ता के कैबिनेट में शामिल किए गए हैं।Rekha Gupta

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

  1. प्रवेश वर्मा
  2. आशीष सूद
  3. मनजिंदर सिंह सिरसा
  4. रविन्द्र इंद्रराज सिंह
  5. कपिल मिश्रा
  6. डॉ. पंकज कुमार सिंह

प्रवेश वर्मा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके अरविंद केजरीवाल को विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर कड़े मुकाबले में चार हजार वोटों से हराया। प्रवेश वर्मा के पूरे प्रचार अभियान के दौरान उनके समर्थकों ने उन्हें सीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश किया था।Rekha Gupta

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कपिल मिश्रा

करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने दूसरी बार दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ ली। पूरे कैबिनेट में सिर्फ यही हैं ही जो दिल्ली की राजनीति में मंत्री रहे हों। इससे पहले वह आप की सरकार में जल मंत्री रह चुके हैं।Rekha Gupta

कौन हैं Rekha Gupta? आय कितनी? पति की आय कितनी? कितनी पढ़ी-लिखी? यहाँ जाने सबकुछ

पंकज कुमार सिंह

विकासपुरी से विधायक डॉ. पंकज कुमार सिंह डेंटिस्ट हैं। इनके पिता नगर निगम में कमिश्नर रह चुके हैं। पंकज कुमार सिंह ने 2025 के चुनाव में 135,564 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने मौजूदा आप विधायक महिंदर यादव को 12,876 वोटों से हराया था। उनकी जीत से इस क्षेत्र में भाजपा के बढ़ते समर्थन को बल मिला है।Rekha Gupta

आशीष सूद

जनकपुरी विधायक आशीष सूद लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और उन्होंने तत्कालीन दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में पार्षद के साथ-साथ सदन के नेता के रूप में भी काम किया है।

वे गोवा के लिए भाजपा प्रभारी और जम्मू-कश्मीर के सह-प्रभारी भी थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के करीबी माने जाने वाले सूद 2020 में जनकपुरी सीट हार गए थे, लेकिन इस बार 19,000 वोटों के अंतर से जीत गए।Rekha Gupta

मनजिंदर सिरसा, राजौरी गार्डन विधायक

राजौरी गार्डन से विधायक के रूप में मनजिंदर सिरसा का तीसरा कार्यकाल है। दिसंबर 2021 में, सिरसा शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद, सिरसा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। उनका राजनीतिक करियर 2007 में शुरू हुआ जब उन्होंने नगर निगम चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

रविंद्र इंद्रराज सिंह

बवाना से विधायक रविन्द्र इंद्रराज सिंह एकमात्र दलित मंत्री हैं। उन्होंने 31,400 से ज्यादा वोटों से आप के जय भगवान उपकार को हराया था। उन्हें आरएसएस का करीबी माना जाता है।Rekha Gupta

Budget 2025 में 50 ऐलान: YOGI सरकार ने कर दी मौज… 4 एक्सप्रेसवे, फ्री सिलेंडर, स्कूटी-टैबलेट, बेटी की शादी में पैसे

Related Articles

close