कौन है वो युवक जिसे अक्षरा सिंह को धमकी देने के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

Who is that young man who was arrested by the police for threatening Akshara Singh, he has already gone to jail

Akshara Singh : …आखिरकार भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला धमकीबाज गिरफ्तार हो गया है। आरोपी का नाम कुंदन सिंह बताया जा रहा है। कुंदन को पुलिस ने भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के कोकिला गांव से दबोचा है। जानकारी मिली है कि गिरफ्तार कुंदन सिंह ब्रह्मेश्वर मुखिया का पोता है और वह पहले भी जेल जा चुका है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है। अक्षरा सिंह को धमकी देने वाले शातिर की पहचान भोजपुर जिले के कतिरा निवासी कुंदन कुमार सिंह के रूप में की गई है। पटना पुलिस ने बताया कि जिस वक्त इस शख्स को गिरफ्तार किया था वह शराब के नशे में धुत था। कुंदन सिंह आदतन अपराधी है और वह पहले भी जेल जा चुका है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, पटना पुलिस ने इस मामले में कई बड़े खुलासे किए। बताया जा रहा है कि आरोपी को 2019 में शराब पीने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार कुंदन सिंह रणवीर सेना के एक बड़े नेता का करीबी है। इसका मतलब ये है कि इस अपराधी का राजनीति से भी अच्छा कनेक्शन है। फिलहाल पुलिस मामले की लगातार जांच कर रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में बताया कि 11 नवंबर की रात करीब 12:20 बजे उन्हें दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आया. कॉल रिसीव करते ही कॉलर ने गाली-गलौज और धमकी दी. कॉलर ने उनसे 50 लाख रुपए की मांग की. दो दिन के अंदर पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। अक्षरा सिंह को देर रात दो बार कॉल आया था। धमकी देने वाले ने एक्ट्रेस से 50 लाख की मांग की और उन्हें दो दिन का वक्त दिया। साथ ही ये भी कहा कि अगर उसे पैसे नहीं दिए तो वह अक्षरा सिंह को जान से मार डालेगा।

Related Articles

close