पारा टीचर जिलाध्यक्ष को किसने मारा? पुलिस की जांच में अब तक ये बातें आयी सामने, दो स्कूटी और चार हमलावरों पर अब…..

Who killed para teacher district head? These things have come to light so far in the police investigation, two scooties and four attackers are now...

Para Teacher Sonu Sardar: पारा टीचर संघ के जिलाध्यक्ष को गोली मारे जाने की घटना ने पुलिस प्रशासन पर तो सवाल खड़ा किया ही है। शिक्षकों को भी दहशत में भी डाल दिया है। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस कोई निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। इधर पुलिस के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सोनू सरदार सरायकेला-खरसावां जिले के पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष थे।

सोनू सरदार पर अपराधियों ने गोली चलायी और फिर मौके से फरार हो गये। चार अपराधियों की जानकारी आयी है, जो दो स्कूटी पर सवार थे। अपराधियों ने सोनू को सिर और शरीर के अन्य भागों में गोली मारी है। घटनास्थल से सात खोखा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, घटना को लेकर भूमिज समाज और पंचायत के लोगों में काफी आक्रोश है। शनिवार को भूमिज समाज के लोग और विभिन्न दलों के कार्यकर्ता गम्हरिया थाना पहुंचे। उन्होंने सड़क जाम कर चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो आंदोलन करेंगे। इसे समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके पहले भी अपराधियों ने झामुमो नेता धनंजय सरदार की उसके घर के पास ही हत्या कर दी थी।

आज शिक्षक नेता का अंतिम संस्कार होगा। जानकारी के अनुसार, सोनू सरदार गंजिया में आयोजित एक समारोह में गये थे। रात करीब 11 बजे कार से घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने ही स्कूल के पास सुनसान जगह पर पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनपर कई राउंड फायरिंग की, जिससे उनकी मौत हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोली की आवाज सुनकर आसपास के घरों से निकले लोगों ने मौके से दो स्कूटी पर सवार होकर चार लोगों को भागते देखा, हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पायी है। रात एक बजे तक जब सोनू घर नहीं पहुंचे, तो उनकी पत्नी पार्वती सरदार ने गंजिया में उनके साथियों को फोन किया। इस दौरान पता चला कि वह रात 11 बजे ही कार्यक्रम से निकल गये थे।

समारोह स्थल से महज एक किमी की दूरी पर घर होने के बावजूद तीन घंटे बाद भी घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू की गयी, तो स्कूल के पास ही कार में लहूलुहान उनका शव मिला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सोनू की पत्नी पार्वती सरदार यशपुर पंचायत की मुखिया है। इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोनू सरदार के घर पहुंचे और घटना पर दुख प्रकट करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close