झारखंड: सीता सोरेन का लाखों रुपया किसने हड़प लिया? खरीद ली गाड़ी, बनवा लिये गहने, पूर्व विधायक ने दर्ज करायी FIR

Jharkhand: Who usurped lakhs of rupees of Sita Soren? Bought a car, got jewellery made, former MLA lodged FIR

Sita Soren : पूर्व विधायक और भाजपा की नेता सीता सोरेन और उनके पीए का विवाद गहराता ही जा रहा है। अब सीता सोरेन ने अपने पीए के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जामा से तीन बार विधायक रह चुकीं सीता सोरेन ने अपने निजी सहायक रह चुके देवाशीष मनोरंजन घोष पर चेक बुक में फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपए निकासी करने का आरोप लगाया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत में सीता सोरेन ने कहा है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जामताड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ा था। इस दौरान जगन्नाथपुर थाना, जिला – रांची के देवाशीष मनोरंजन घोष को उन्होंने अपने व्यक्तिगत सहायक के रूप में रखा था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देवाशीष मनोरंजन घोष सीता सोरेन का सारा कामकाज देखने लगा था। विधान सभा चुनाव का भी सारा हिसाब वही रख रहा था। जब मार्च 2025 में उससे हिसाब मांगा तो उसने कहा कि सारा हिसाब आपको दे देंगे, लेकिन उसने नहीं दिया। जब सीता सोरेन ने इसकी जांच की तो पता चला कि चुनाव में जो रकम पार्टी द्वारा दिया गया था उसमें गड़बड़ी की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीता सोरेन ने जब चेकबुक मांगा तो उसमें जाली हस्ताक्षर कर पैसा निकालने की बात कही गयी। चुनाव के दौरान उसके खाते में काफी रुपए का लेनदेन देखने को मिला। आरोप है कि सीता सोरेन के पीए ने पश्चिम बंगाल से एक गाड़ी भी खरीदी। यही नहीं सोने के जेवरात काफी मात्रा में खरीदे। सीता सोरेन ने आरोप लगाया है कि चुनाव में पार्टी द्वारा जो रकम दिया गया था, उसमें लाखों रुपए का घपला किया गया है।

Related Articles

close