झारखंड का डीजीपी कौन होगा? केंद्र सरकार ने डीजीपी अनुराग गुप्ता के एक्सटेंशन पर लगायी रोक, कल तक ही बने रहेंगे डीजीपी

Who will be the DGP of Jharkhand? Central government has put a stop on the extension of DGP Anurag Gupta, he will remain DGP till tomorrow

DGP Anurag Gupta: झारखंड से एक बड़ी खबर है। हेमंत सरकार को केंद्र सरकरा से बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के सेवा विस्तार पर रोक लगा दी है। जाहिर है अब नये डीजीपी का चुनाव हेमंत सोरेन सरकार को करना होगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश से लौटने के बाद राज्य सरकार इस मामले पर निर्णय लेगी। इसके अलावा, बाबूलाल मरांडी ने अनुराग गुप्ता की नियुक्ति के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है, जिस पर 19 जून को सुनवाई होगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 30 अप्रैल को डीजीपी अनुराग गुप्ता को सेवानिवृत्त करने का पत्र राज्य सरकार को भेजा है। अनुराग गुप्ता की रिटायरमेंट 30 अप्रैल को ही निर्धारित है। केंद्र ने स्पष्ट रूप से झारखंड सरकार को निर्देश दिया है कि उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

केंद्र सरकार के इस निर्देश के बाद ब्यूरोक्रेसी में असमंजस की स्थिति बन गयी है। अब अनुराग गुप्ता का हटना तय है, लेकिन उनके विकल्प के तौर पर किसका चयन किया जायेगा, इसे लेकर सस्पेंस बन गया है।

 

 

1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को 26 जुलाई 2024 को प्रभारी डीजीपी बनाया गया था। हालांकि, झारखंड विधानसभा चुनाव के समय चुनाव आयोग के आदेश पर उन्हें डीजीपी के पद से हटा दिया गया था। 28 नवंबर 2024 को हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार गठन होते ही उन्हें फिर से एक बार प्रभारी डीजीपी बनाया गया।

 

इसके बाद 3 फरवरी 2025 को झारखंड के प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्य कर रहे अनुराग गुप्ता को झारखंड का नियमित पुलिस महानिदेशक नियुक्त करने से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। उनके नियुक्ति दो वर्षों के लिए होगी, यह उस वक्त के नोटिफिकेशन में लिखा गया था।

Related Articles

close