बिहार में कौन-कौन बनेगा मंत्री….ये नाम हैं रेस में सबसे आगे… देखिये राजद, जदयू और कांग्रेस कोटे के संभावित मंत्री

पटना। बिहार में नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ राजद से हाथ मिला है। सरकार गठन के कई दिन गुजरने के बाद भी अब तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हो पाया है। हालांकि कहा जा रहा हैकि 15 अगस्त के बाद मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है। इधर नये मंत्रियों को लेकर नामों पर अटकलें लगातार तेज है। तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। रेस में नये चेहरों में से राजद से सुनील कुमार सिंह, कुमार सर्वजीत, समीर महासेठ और रणविजय साहू शामिल हैं. वहीं कांग्रेस से नये चेहरे में राजेश कुमार राम मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं. सुनील कुमार सिंह छपरा जिले के डुमरी बुजुर्ग के निवासी और विधान पार्षद हैं.

राजद से बन सकते हैं मंत्री

तेजप्रताप यादव, कुमार सर्वजीत, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, आलोक कुमार मेहता, ललित यादव, अनिता देवी, जितेन्द्र कुमार राय, अनिल सहनी, चन्द्रशेखर, भाई वीरेन्द्र, भारत भूषण मंडल, शाहनवाज, समीर महासेठ, वीणा सिंह, रणविजय साहू, सुरेन्द्र राम, सुनील कुमार सिंह, बच्चा पांडेय और कार्तिक सिंह को अवसर मिल सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जदयू कोटे से इन्हें बनाया जा सकता है मंत्री

वहीं जदयू कोटे से बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, संजय झा, लेसी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमां खान, अशोक चौधरी को मंत्री बनाया जा सकता है.

कांग्रेस कोटे से संभावित मंत्री

डॉ मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान और राजेश कुमार राम को मंत्री बनाया जा सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close