गोड्डा सीट से AIMIM प्रत्याशी के नाम वापसी से किसे होगा फायदा, किसे होगा नुकसान ? चुनाव से पहले ही ओवैशी के प्रत्याशी ने क्यों छोड़ा मैदान

गोड्डा। चुनाव से पहले सियासी खींचतान जारी है। गोड्डा से चुनावी मैदान में उतारे गए AIMIM उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया है। इस सीट पर AIMIM के उम्मीदवार उतारे जाने से कांग्रेस उम्मीदवार की मुश्किलें बढ़ गई थी, लेकिन नामांकन वापस लेने से एक बार फिर निशिकांत दुबे और प्रदीप यादव में सीधा मुकाबलाहो गया है। राजनीति के जानकार कहते हैं कि गोड्डा सीट पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।

एआईएमआईएम के उम्मीदवार के नाम वापस लेने से कांग्रेस के वोट में सेंधमारी की संभावना भी कम हुई है। दरअसल, इस सीट से बीजेपी ने सिटिंग सांसद को ही अपना उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने कहा था कि उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रदीप यादव से नहीं है. उन्होंने यह भी कहा था की उनकी सीधी टक्कर एआईएमआईएम के उम्मीदवार से है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तब राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे थे कि यदि एआईएमआईएम ने गोड्डा लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा तो मुस्लिम बहुल आबादी वाले लोकसभा क्षेत्र में वोटों का बिखराव होगा और इसका फायदा निशिकांत दुबे को मिल सकता है. नामांकन वापसी के आखिरी दिन एआईएमआईएम के गोड्डा लोकसभा सीट के उम्मीदवार ने ही अपना नाम वापस ले लिया. ऐसे में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की भविष्यवाणी चुनाव से पहले ही गलत साबित हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close