झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? सर्वे में सामने आये ये आंकड़े, एनडीए या इंडिया दोनों गठबंधन के देखिये ताजा आंकड़े

Whose government will be formed in Jharkhand? These figures came out in the survey, see the latest figures of both NDA or India alliance.

Jharkhand Vidhansabha chunaw 2024 Survey: झारखंड में पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को होना है। इससे पहले मैटराइज का एक सर्वे सामने आया है। ये सर्वे इंडिया गठबंधन की टेंशन बढ़ा सकता है। सर्वे में झारखंड चुनाव में अलग-अलग पार्टियों को मिलने वाली सीटों और वोट शेयर का अनुमान लगाया गया है। सर्वे का दावा है कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। राज्य में बीजपी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन को बड़ा झटका लगने जा रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मैटराइज का सर्वे 15 अक्टूबर से 9 नवंबर के बीच में किया गया है. सैंपल साइज की बात करें तो सर्वे में राज्य के 63,842 लोगों की राय ली गई है. इसमें 30 हजार से अधिक पुरुष, करीब 21 हजार महिलाएं और 11 हजार युवाओं की राय शामिल है।मैटराइज सर्वे के अनुसार, झारखंड में बीजेपी गठबंधन को 45 से 50 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक 18 से 25 सीट जीत सकता है. वहीं, अन्य के खाते में 2 से 5 सीट मिलने की उम्मीद है। इससे पहले साल 2019 के विधानसभा चुनावों में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें जीतीं, जबकि एनडीए को 25 सीटें मिली थी.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीजेपी गठबंधन को 53 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद है, जबकि, जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन का वोट शेयर 27.9 फीसदी रह सकता है। वहीं, अन्य को 18.9 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान जताया गया है। मैटराइज सर्वे के अनुसार, कोल्हान (चाईबासा), दक्षिणी छोटानागपुर (रांची), पलामू (मेदिनीनगर) में जहां बीजेपी और उसके सहयोगी दल की पकड़ मजबूत होती दिखाई दे रही है। जेएमएम गठबंधन को इन पांच क्षेत्रों में भारी सीटों का नुकसान होने का अनुमान है।

 

मैटराइज सर्वे के अनुसार संथाल परगना की 18 सीटों में से भाजपा गठबंधन को 6 से 9 सीटें मिल सकती है, वहीं जेएमएम गठबंधन को 4 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। उत्तरी छोटानागपुर (हजारीबाग) की 25 सीटों में भाजपा गठबंधन को 14 से 17 और जेएमएम गठबंधन को 0-4 सीट मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Related Articles

close