झारखंड में कांग्रेस क्यों है नाराज? 18 दिसंबर को राजभवन मार्च का कर दिया ऐलान, सभी विधायक और सांसदों को भी निर्देश….

Why is Congress angry in Jharkhand? Raj Bhavan march announced on 18th December, instructions given to all MLAs and MPs....

Jharkhand Congress Protest: कांग्रेस के इन दिनों तेवर तीखे हैं। झारखंड में नाराज कांग्रेस ने राजभवन मार्च का ऐलान किया है। 18 दिसंबर को कांग्रेस रांची शहीद चौक से राजभवन तक मार्च करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात का किया ऐलान। इस दौरान विधायक के उपनेता राजेश कच्छप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर सहित कई नेता मौजूद थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल ये नाराजगी अडानी व मणिपुर हिंसा सहित अन्य मामलों को लेकर है। कांग्रेस का आरोप है कि ऐसे मामलो पर भाजपा की केंद्र सरकार बिल्कुल चुप है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि 18 दिसंबर को राजभवन मार्च में पार्टी के नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे. इसको लेकर पार्टी की ओर से सभी विधायकों, सांसद, मंत्रियों और जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। वहीं 28 दिसंबर को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केशव महतो कमलेश ने कहा कि डेढ़ वर्ष से अधिक समय से मणिपुर जल रहा है। वहां के आदिवासी कुकी समुदाय पर अत्याचार हो रहा है लेकिन केंद्र सरकार चुप्पी साधे है। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के अलावा बापू के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस ने कहा कि अमेरिका में वहां की एक एजेंसी ने भारत के उद्योगपति पर गंभीर मामले में मामला दर्ज कराया है, लेकिन केंद्र सरकार अडाणी को बचाने में लगी हुई है। केशव महतो कमलेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 में राज्य की जनता ने कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक को भरपूर आशीर्वाद दिया है।

 

कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ताओं ने जितनी मेहनत की है, इसको लेकर पार्टी 21 दिसंबर को उनके लिए आभार समागम यात्रा निकालेगी. इस समागम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी शामिल होंगे। झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक के बेलगाम में कांग्रेस की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम और रैली आयोजित किये जाएंगे।इस कार्यक्रम में जिसमें झारखंड सहित देश के सभी राज्यों के पीसीसी अध्यक्ष और सीएलपी नेता शिरकत करेंगे।

Related Articles

close