पारा टीचर संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार को क्यों मारा था? आरोपियों ने बतायी ये बड़ी वजह, कहा, रोड़ा बन रहा था सोनू, इसलिए बीरबल ने…

Why was Sonu Sardar, District President of Para Teacher Association, killed? The accused gave this big reason, said, Sonu was becoming a hindrance, so Birbal...

Para Teacher News: पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में एक अनुबंधित कर्मचारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत बड़डीह में पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार की हत्या हुई थी। वारदात का मुख्य सूत्रधार बीरबल सरदार और एक अन्य आरोपी लक्खीचरण नायक अब भी फरार हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार 5 आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार, गोलियां और वाहन भी बरामद किए हैं। दरअसल 13 दिसंबर की रात अज्ञात अपराधियों ने यशपुर पंचायत की मुखिया के पति व पारा शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सोनू सरदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद गम्हरिया थाना में मामला दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया था।एसआईटी द्वारा तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें आशीष गोराई गम्हरिया, विश्वजीत नायक गांजीया मेन रोड गम्हरिया, अनिल सरदार उर्फ गोंदी बड़डीह गम्हरिया, आनंद दास राजगांव गम्हरिया और सुरज मार्डी बड़डीह गम्हरिया शामिल हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

गिरफ्तार आशीष गोराई का गम्हरिया थाना में पहले से भी मामला दर्ज है। गिरफ्तारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने अहम भूमिका निभाई। टीम में गम्हरिया, आदित्यपुर, आरआईटी थाना के पुलिसकर्मी और तकनीकी शाखा के सदस्य शामिल थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से जो पूछताछ हुई है, उससे इस बात का पता चला है कि आरोपी पक्ष कुछ अवैध धंधा संचालित करना चाह रहा था, जिसमें सोनू सरदार बाधा बन रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

जानकारी के मुताबिक कई बार दोनों पक्षों में इसे लेकर विवाद भी हुआ था। अवैध गतिविधियों को जमीन के कारोबार को लेकर दोनों प7 में विवाद था, जिसके बाद ये पूरी घटना हुई है। हालांकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लोडेड पिस्टल मैगजीन के साथ, 7.65 एमएम के 4 जिंदा कारतूस, पिस्टल की एक खाली मैगजीन, एक लोडेड देसी कट्टा, देसी कट्टा का एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद किया गया है।

Related Articles

close