“तुम प्रणाम काहे नहीं किया हमको”… और वो मुझे पीटने लगा – कांग्रेस नेता के बेटे की दबंगई, प्रणाम नहीं किया तो पीटा, देखें Video

धनबादः कांग्रेस नेता के बेटे को प्रणाम नहीं किया, जिसके बाद वो और उनके साथियों ने मेरी पिटाई कर दी. इतना ही नहीं उन्होंने मुझे अपनी गाड़ी जबरन बैठाकर अगवा करने की भी कोशिश की. ये आरोप एक छात्र ने कांग्रेस के नेता रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर सिंह पर लगाया है।

यहां देखें Video …

इसको लेकर थाने में पीड़ित छात्र के पिता ने मामला दर्ज करा दिया है. वहीं कांग्रेस नेता ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने की साजिश करार दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित छात्र का आरोप है कि धनबाद में कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर सिंह ने उसको केवल इसलिए पीटा क्योंकि उसने रणवीर सिंह को प्रणाम नहीं किया. आगे छात्र ने ये भी आरोप लगाया कि ‘तुम प्रणाम काहे नहीं किया हमको, हमको मन कर रहा है इसलिए तुमको पीट रहे हैं.’ ऐसा कहते हुए रणविजय ने अपने साथियों और अन्य बॉडीगार्ड के साथ मिलकर लात-घूंसे, हॉकी स्टिक और पिस्टल की बट से छात्र की पिटाई कर दी. छात्र ने अगवा करने का आरोप कांग्रेस नेता के पुत्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब मारपीट से भी मन नहीं भरा तो वाहन में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया और उनके पिता को फोन कर धमकी भी दी गयी।

कोयलांचल में रंगबाजी और आपसी टशन कोई नयी बात नहीं है. अपराधियों के वर्चस्व की लड़ाई हो या फिर पक्ष विपक्ष के बीच उत्पन्न रार इनको लेकर कभी कभी टकराव और मारपीट तक की स्थिति देखने को मिलती है. कुछ ऐसा ही मामला सरायढेला थाना क्षेत्र में सामने आया है. जहां कांग्रेस नेता के पुत्र पर दबंगई दिखाते हुए एक छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close