मृत शिक्षकों को शो कॉज नोटिस: “क्यों स्कूल नहीं आ रहे ? जवाब दीजिये, नहीं तो वेतन रोक दिया जायेगा” मुर्दों से शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब…

Show cause notice to dead teachers: "Why are you not coming to school? Answer, otherwise your salary will be stopped" Education department sought answers from dead teachers...

School Education News: शिक्षा विभाग की अनदेखी और लापरवाही के अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहे हैं। एक और नया मामला पूर्णिया में सामने आया है, जहां शिक्षक विभाग ने चार और छह माह पूर्व दिवंगत हो चुके दो शिक्षकों से अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण मांगा है। इतना ही नहीं, एक जेल में बंद शिक्षक से भी जवाब-तलब किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गछकट्टा के शिक्षक अखिलेश मंडल का निधन चार माह पूर्व हो चुका है, जबकि मध्य विद्यालय विष्णुपुर के शिक्षक सुशील ठाकुर का निधन करीब छह माह पहले हो गया था। इन दोनों मृत शिक्षकों को 18 मार्च 2025 को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से ई-शिक्षाकोश ऐप के माध्यम से अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण नोटिस भेजा गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृत शिक्षक से मांगा जवाब  

इस घटना ने जिले के शिक्षकों को हतप्रभ कर दिया है। इतना ही नहीं, मध्य विद्यालय धमदाहा हाट के शिक्षक लक्ष्मी बेसरा, जो बीते चार वर्षों से पटना की जेल में बंद हैं, उन्हें भी विभाग ने अनुपस्थिति को लेकर 48 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर विभागीय कार्रवाई के साथ एक दिन का वेतन काटने की चेतावनी भी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

शिक्षकों में आक्रोश 

शिक्षा विभाग की इस लापरवाही को लेकर जिले के शिक्षकों में आक्रोश फैल गया है। शिक्षकों का कहना है कि जब संबंधित प्रधानाध्यापकों ने विभाग को शिक्षकों की मृत्यु और जेल में बंद होने की सूचना नहीं दी, तो यह प्रशासनिक विफलता का मामला है।

 

डीईओ ने मानी गलती 

इस मुद्दे पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रफुल कुमार मिश्र ने स्वीकार किया कि विद्यालयों के प्रधानों द्वारा विभाग को सूचना नहीं दी गई, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस गलती को सुधारा जाएगा।

Related Articles

close