रांची जायेंगे, पेंशन लेकर आयेंगे : OPS की मेहंदी रचाकर महिला NPS कर्मियों ने बढ़ाया उत्साह…. तैयारी के आखिरी चरण में आज मैराथन जनसंपर्क…

गिरिडीह : जयघोष महासम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी हो गयी है। आज जनसंपर्क अभियान के आखिरी चरण में NMOPS गिरिडीह की टीम ने आज जिले के कई दफ्तरों, स्कूलों और अस्पतालों का दौरा किया और उनसे सहयोग मांगा। पूरे जिले से जयघोष महासम्मेलन को पूरजोर समर्थन मिल रहा है। सैकड़ों की संख्या में गिरिडीह से कर्मचारी रांची जाने के लिए तैयार हैं।

शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय, सरकारी कार्यालयों, सदर अस्पताल, SDO ऑफिस, उच्च विद्यालय पचंबा, मकतपुर, सुग्गासर उच्च विद्यालय, बनियाडीह उच्च विद्यालय, पुलिस लाइन के सभी पदाधिकारियों जिला समाहरणालय संगठन के समस्त पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुहिम को अंतिम रूप दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि एनएमओपीएस झारखंड के बैनर तले 26 जून मोराबादी फुटबॉल स्टेडियम के इस जयघोष महासम्मेलन में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और एनएमओपीएस की राज्य कार्यकारिणी के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु अपनी पूरी फौज के साथ शामिल होंगे।

आज की मुहिम खासकर NMOPS की उस महिला प्रकोष्ठ को समर्पित रहा, जिसमें महिलाओं में 26 जून पुरानी पेंशन ही एक जुनून के साथ अपने बाहों पर ओपीएस हैशटैग की मेहंदी रचा कर पूरे झारखंड के उन महिला साथियों को प्रेरित करेंगी, जो महासम्मेलन का हिस्सा नहीं बन रही है। आज जनसंपर्क के दौरान सभी कर्मचारियों से आह्वान किया गया कि वो सम्मेलन को सफल करें और सभी कर्मचारी पुरानी पेंशन की आवाज बुलंद करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मुहिम में समाहरणालय के अनूप कुमार सिन्हा, मुक्तेश्वर प्रसाद, मुरारी प्रसाद, प्रदीप गोस्वामी, प्यारेलाल पांडे, अमित कुमार सिन्हा, संजीत कुमार सिंह, झारखंड के तमाम विभागों के पदाधिकारी एनपीएस के प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष रविकांत चौधरी, शिक्षकेतर कर्मचारी के संयोजक विकास सिन्हा, मीडिया प्रभारी मिथुन राज, बम शंकर और गिरिडीह के संयोजक राजेश कुमार सिंह के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। 26 जून की सुबह 6:00 बजे झंडा मैदान से सभी कुच करेंगे और ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में ऐतिहासिक निर्णय का गवाह बनेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close