CM के निर्देश के कुछ ही घंटे में 10 लाख का चेक लेकर जिला प्रशासन पहुंचा अंकिता के घर…..जांच के लिए रांची से ADG स्तर के अधिकारी कल जा सकते हैं दुमका

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के कुछ ही घंटे में अंकिता के परिजनों को 10 लाख की सहायता राशि उपलब्ध करा दी गयी। जिला प्रशासन की तरफ से देर शाम 10 लाख रा चेक सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद उपायुक्त दुमका ने दिवंगत अंकिता के परिजनों को सहायता राशि के रूप में कुल 10 लाख रुपए उपलब्ध कराया। उपायुक्त दुमका ने बताया कि मामले में शामिल सह-अभियुक्त को भी गिरफ़्तार किया जा चुका है।

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दुमका निवासी अंकिता की मौत पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत अंकिता के परिजनों को 10 लाख रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने का आदेश दुमका जिला प्रशासन को दिया था। उन्होंने घटना का फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से निष्पादन हेतु निर्देश दिया है। साथ ही, पुलिस महानिदेशक को उक्त मामले में एडीजी रैंक के अधिकारी द्वारा अनुसंधान की प्रगति पर शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा इस तरह की घटना का समाज में कोई स्थान नहीं है। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close