महिला सिपाही के बेटे को मारा 30 चाकू : फोन कर बुलाया, फिर आंख में झोंक दी लाल मिर्च पाउडर और बीच सड़क पर गोद डाला चाकू से

नवादा। बीच सड़क पर सिपाही के बेटे को चाकू से गोद गोदकर मार डाला। दिल दहलाने वाली घटना बिहार के नवादा के नवादा-कादिरगंज पथ पर KLS कॉलेज के पास की है। जहां कांस्टेबल के बेटे को 30 बार चाकूओं से गोदा गया है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मृतक युवक का नाम राहुल कुमार (21) है। उसकी मां मुंगेर जेल में सिपाही है। हालांकि, आरोपी ने उसे चाकू क्यों मारी? इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक चाकू मारने से पहले आरोपी ने युवक की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया था। लोग सड़क पर खड़े होकर देखते रहे, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। राहुल बनारस में रहकर ग्रेजुएशन कर रहा था। छठ पूजा में वह घर आया था। आरोपी उसे तब तक चाकू मारता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राहुल की मां मुंगेर जेल में सिपाही के रूप में तैनात है। राहुल की मां घर पर नहीं थी।परिजनों के मुताबिक किसी ने राहुल को फोन करके कॉलेज की तरफ बुलाया था। जहां बुलाकर उसकी हत्या कर दी गयी। राहुल घर का इकलौता बेटा था। हत्या के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close