झारखंड: मंईया सम्मान योजना को लेकर महिलाओं का गुस्सा चरम पर, लगातार हो रहा अलग-अलग जगह प्रदर्शन, टेंशन में सरकार

Jharkhand: Women's anger is at its peak regarding Maniya Samman Yojana, continuous demonstrations are happening at different places, government is in tension.

Maiya Samman Yojana: मंईया सम्मान योजना कोलेकर राज्य सरकार भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन प्रदेश में हजारों महिलाएं इसी योजना को लेकर सड़कों पर उतरी हुई है। कहीं प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन हो रहा है, तो कहीं डीसी कार्यालय का घेराव हो रहा है। महिलाओं के गुस्से ने सरकार को भी टेंशन में ला दिया है। पूरे प्रदेश में यही स्थिति है। जमशेदपुर, धनबाद, गिरिडीह सहित कई जिलों में महिलाओं के खाते में पैसे ही नहीं आये हैं। लिहाजा महिलाओं को ठगे जाने की आशंका होने लगी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत वित्तीय सहायता का भुगतान न होने से लाभार्थी महिलाओं गुस्सा फूट पड़ा। जमशेदपुर स्थित उपायुक्त कार्यालय और करनडीह प्रखंड कार्यालय के समक्ष सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने की वजह से प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने निर्धारित राशि के तत्काल भुगतान की मांग की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंईयां सम्मान योजना के तहत हजारों महिलाओं के खातों में 6 जनवरी को राशि जारी की गई थी, लेकिन कई महिलाओं के खातों में यह राशि नहीं पहुंची।योजना की वेबसाइट चार जनवरी से ठप होने के कारण आवेदन और शिकायत दर्ज कराने में भी समस्या आ रही है, जिससे लाभार्थी महिलाएं परेशान हैं। गुरुवार को मंईयांसम्मान योजना की लाभार्थी महिलाएं बड़ी संख्या में उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं और जोरदार प्रदर्शन किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरिडीह में भी ऐसी ही स्थिति दिखी, शुक्रवार को जमुआ प्रखंड मुख्यालय के सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में सैकड़ों महिलाएं हाथ में आधार कार्ड, पासबुक और मंईयां योजना की ऑनलाइन कॉपी लेकर खड़ी थीं। इस दौरान महिलाओं ने हंगामा भी किया. उन्होंने कर्मियों पर भेदभाव का आरोप लगाया। जमुआ के बीडीओ अमलजी ने कहा कि महिलाओं से शिकायत मिली है. सर्वर डाउन रहने के कारण उनके आवेदन को चेक नहीं किया जा सका है. चेक करने के बाद ही मंईयां सम्मान की राशि नहीं मिलने के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

close