शादी में गजब कांड: जयमाल के वक्त दुल्हे ने दे दी दुल्हन को गालियां, गुस्साई दुल्हन बोली, भाग जा, नहीं करती शादी, बैरंग लौटी बारात

Amazing incident in the wedding: During the jaimala ceremony, the groom abused the bride, the angry bride said, run away, I will not marry, the wedding procession returned empty handed

Shadi News : शादी के दौरान इन दिनों अजब गजब कांड हो रहे हैं। अब नया मामला देख लीजिये, जहां जयमाला के वक्त दुल्हे ने दुल्हन को गालियां दे दी। गाली सुनते ही दुल्हन को गुस्सा आ गया और फिर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। मामला यूपी के मैनपुरी का है। दुल्हन की जिद के बाद दुल्हा को बैरंग बारात लेकर लौटना पड़ा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुल्हन का आरोप था कि दुल्हा शराब पीकर आया था, वो खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। पूरा मामला कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव बसंतपुर का है। जानकारी के मुताबिक इटावा के सैफई थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर से बारात बसंतपुर आई थी। आमोद अपनी बारात लेकर बसंतपुर मास्टर के यहां पहुंचा। बारात के स्वागत में घरातियों ने पूरी आवभगत की। बारातियों ने नाच-गाने के साथ धूमधाम से एंट्री ली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सब कुछ ठीक ही चल रहा था। इसी बीच दूल्हा जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंचा। जैसे ही वरमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ, वैसे ही वहां हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। दुल्हन बनी डॉली ने आरोप लगाया कि दूल्हा नशे में था। उसने स्टेज पर ही उसे गालियां दीं। दूल्हे की इस हरकत को देखकर दुल्हन भड़क गई। शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घरातियों का कहना था कि दूल्हे को देखकर ही लग रहा था कि वह नशे में है। उसकी चाल भी ठीक नहीं थी। इधर, दूल्हे की इस हरकत से नाराज होकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। बड़े-बुजुर्गों ने दोनों पक्षों को समझाया।काफी देर तक बातचीत का दौर चला, लेकिन दुल्हन मानने को तैयार नहीं थी।

 

मामला किशनी थाने तक पहुंचा। थाने में भी दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई। दुल्हन ने कहा, दूल्हा नशे में है। वह अपनी शादी में शराब पीकर आया है, आगे क्या ही करेगा? लड़की के घरवाले भी शादी करने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद दूल्हा बिना ब्याह के लौट गया।

Related Articles

close