आज का पंचांग: सावन के तीसरे सोमवार पर करें भोलेनाथ की पूजा, सभी मनोरथ होंगे पूरे
Today's Panchang: Worship Bholenath on the third Monday of Sawan, all your wishes will be fulfilled

हैदराबाद: आज 28 जुलाई, 2025 सोमवार, के दिन श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है. ये तिथि भगवान गणेश देवता द्वारा नियंत्रित होती है. विरोधियों के खिलाफ रणनीतिक योजना बनाने के लिए अच्छी है, लेकिन रिक्ता तिथि होने के कारण किसी भी तरह का शुभ काम नहीं करना चाहिए. आज सावन के तीसरे सोमवार का व्रत है.
28 जुलाई का पंचांग
- विक्रम संवत 2081
- मास- श्रावण
- पक्ष- शुक्ल पक्ष चतुर्थी
- दिन- सोमवार
- तिथि- शुक्ल पक्ष चतुर्थी
- योग- परिध
- नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी
- करण- वणिज
- चंद्र राशि- सिंह
- सूर्य राशि- कर्क
- सूर्योदय- सुबह 06:08 बजे
- सूर्यास्त- शाम 07:23 बजे
- चंद्रोदय- सुबह 08.55 बजे
- चंद्रास्त- रात 09.34 बजे
- राहुकाल- 07:47 से 09:27
- यमगंड- 11:06 से 12:45
नए परिधान या ज्वेलरी पहनने के लिए शुभ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र का विस्तार सिंह राशि में 13:20′ से 26:40 डिग्री तक फैला है. इसके देवता भगवान शिव और शासक ग्रह शुक्र हैं. इसे शुभ नक्षत्र माना जाता है. भगवान की उपासना करने, विलासिता की वस्तुएं खरीदने के अलावा नए परिधान या ज्वेलरी पहनने के लिए यह नक्षत्र शुभ है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 07:47 से 09:27 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.






