एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप व धर्मांतरण मामले में मौलाना गिरफ्तार, अब तक तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड की तैयारी।

मुंबई। एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप मामले में पुलिस का एक्शन दिखा है। एयरफोर्स अफसर की पत्नी से मारपीट, ब्लैकमेलिंग, धर्मपरिवर्तन मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी मौलाना मोहम्मद मकसूद की गिरफ्तारी सरेंडर के बाद हुई है। आरोपी मौलाना को कुछ देर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी। आपको बता दे कि एयरफोर्स अफसर की पत्नी के कथित धर्म परिवर्तन और दुर्व्यवहार के मामले की शुरुआत इसी सप्ताह हुई थी। महिला ने अपने पुराने सहपाठी और उसके साथियों पर बलात्कार ब्लैकमेल काला जादू और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया था।

महिला की शिकायत के बाद इस मामले में मुख्य आरोपी अय्याज मदारे और उसके साथी अमीन शेख को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया, जबकि तीसरे ने अब सरेंडर किया है। मौलाना को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कहा है कि उससे पूछताछ के दौरान और भी जानकारी सामने आ सकती है। पुलिस अब निकाह नाम यानी विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने और साथी यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इसमें और इसमें और कितने लोग शामिल थे।

दरअसल पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आरोपी अयाज महिला के हाथ को पड़कर कुछ पढ़ रहा है। महिला की शिकायत के बाद सोनेगांव पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद अब तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत दर्ज करने वाली महिला प्रॉपर्टी डीलर है, जबकि उसके पति भारतीय वायुसेना में अफसर है। शिकायत में बताया गया है कि फरवरी 2025 में आरोपी अय्याज ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया था।  फिर प्लान के तहत आरोपी ने महिला को वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया।

महिला का आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ मिलाकर जूस पिलाया गया। बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया गया और फिर उसकी फोटो और वीडियो बना ली गई। बाद में इन्हीं आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने कई बार उसका यौन शोषण किया। इसके बाद करीब 4 लाख रुपए वसूले। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया गया और धार्मिक रस्मों के नाम पर कई गतिविधियां कराई गई।

आरोप के मुताबिक उसे जबरन नागपुर के पास कमलेश्वर ले जाया गया, वहां उसकी मुलाकात अमीन शेख और हजरत मौलाना से कराई गयी। मौलाना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव का रहने वाला है। शिकायत के मुताबिक तीनों ने उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर उससे  “कबूल” है कहलवाया। इसके बाद उसे धर्मांतरण पूरा होने की बात कही गई।

बताया गया कि उसका अय्याज मदारे से निकाह हो चुका है। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसके साथ फिर रेप की कोशिश की गई। 12 जून को उसका पति ड्यूटी से घर लौटा तो महिला ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी। उसके बाद सोनेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप, बार-बार यौन शोषण, ब्लैकमेल, जबरन वसूली, जबरन धर्मांतरण और काला जादू विरोधी कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close