लिख कर रख लीजिये! जानिये बीजेपी-AJSU गठबंधन की सीट को लेकर कल्पना सोरेन ने क्या कर दी भविष्यवाणी, दिये ये आंकड़े….

Write it down! Know what Kalpana Soren predicted about the seats of BJP-AJSU alliance, gave these figures....

Jharkhand Election Survey: झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए अब 24 घंटे से भी कम वक्त बचा है। ऐसे में दावों और वादों का जोर और तेज हो गया है। पिछले दिनों आये झारखंड चुनाव की सर्वे रिपोर्ट काफी चर्चा में रही।

दावा किया गया कि इस चुनाव में इंडी गठबंधन पर NDA भारी पड़ेगा। झारखंड मं सत्ता का उलटफेर हो सकता है। हालांकि झामुमो ने दमदारी से दावा किया है कि सरकार तो इंडी गठबंधन की ही बन रही है। कल्पना सोरेन ने तो यहां तक दावा कर दिया है कि लिख कर रख लीजिये एनडीए 36% वोट शेयर भी पार नहीं कर पा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कल्पना सोरेन ने सर्वे रिपोर्ट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा आजसू को : 2014 लोकसभा में – 44.5% वोट 2014 विधानसभा में – 35.5% वोट मिले थे। 2019 लोकसभा में – 56% वोट मिले थे। वहीं 2019 विधानसभा में – 42 % (अलग लड़े पर दोनों के वोट जोड़) मिला था।

20 24 के लोकसभा में – 47.6% वोट मिला था, इससे साफ़ है की मोदी युग में भी लोकसभा और विधान सभा के बीच भाजपा को कम से कम 22 से 25% वोट प्रतिशत का नुकसान होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोकसभा में INDIA को झारखंड में 14 में 2 सीट देने वाला एग्जिट पोल कह रहा है भाजपा – आजसू को 53% वोट शेयर मिलेगा। सम्भाल कर रख लीजिए – लिख कर दे रही हूँ – भाजपा-आजसू – JDU- LJP गठबंधन – 36% वोट शेयर पार नहीं कर रहा है।

सर्वे में क्या किया गया था दावा

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक 18 से 25 सीट जीत सकता है. वहीं, अन्य के खाते में 2 से 5 सीट मिलने की उम्मीद है। इससे पहले साल 2019 के विधानसभा चुनावों में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें जीतीं, जबकि एनडीए को 25 सीटें मिली थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीजेपी गठबंधन को 53 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद है, जबकि, जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन का वोट शेयर 27.9 फीसदी रह सकता है। वहीं, अन्य को 18.9 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान जताया गया है।

मैटराइज सर्वे के अनुसार, कोल्हान (चाईबासा), दक्षिणी छोटानागपुर (रांची), पलामू (मेदिनीनगर) में जहां बीजेपी और उसके सहयोगी दल की पकड़ मजबूत होती दिखाई दे रही है। जेएमएम गठबंधन को इन पांच क्षेत्रों में भारी सीटों का नुकसान होने का अनुमान है।

मैटराइज सर्वे के अनुसार संथाल परगना की 18 सीटों में से भाजपा गठबंधन को 6 से 9 सीटें मिल सकती है, वहीं जेएमएम गठबंधन को 4 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। उत्तरी छोटानागपुर (हजारीबाग) की 25 सीटों में भाजपा गठबंधन को 14 से 17 और जेएमएम गठबंधन को 0-4 सीट मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Related Articles

close