मंईया सम्मान योजना का पैसा तो मिल गया…विधवा पेंशन कब मिलेगा? बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पर किया कटाक्ष, नींद से जागिये महोदय

Money for Maniya Samman Yojana has been received...when will widow pension be received? Babulal Marandi took a dig at the Chief Minister, wake up from your sleep sir.

रांची। महिलाओं को मंईया सम्मान राशि तो मिल गयी, लेकिन विधवाओं को उनकी पेंशन कब मिलेगी? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। इधर मामले को लेकर राजनीति गरमा गयी है। दरअसल विधवा पेंशन का राशि काफी वक्त से लंबित है। दावा है कि मंईया सम्मान योजना की राशि की वजह से विधवाओं को उनका पेंशन नहीं मिल पाया है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पेंशन नहीं मिलने से विधवा माताओं बहनों की स्थिति आज बेहद दयनीय और चिंताजनक हो गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि क्योंकि इस सरकार में उन्हें भारी संकट और उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। विधवा पेंशन, जो उनके जीवन का एकमात्र सहारा थी, पिछले 5-6 महीनों से बंद है। महिलाओं का कहना है कि सरकार ने विधवा पेंशन फंड का पैसा “मंईया सम्मान योजना” के लिए ट्रांसफर कर दिया है, जिससे उनकी पेंशन रुक गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मरांडी ने कहा कि विधवा पेंशन, हमारी माताओं बहनों के लिए सिर्फ एक राशि नहीं, बल्कि एक ऐसा सहारा थी जो उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करती थी। पेंशन के बंद होने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में समस्याएं बढ़ गई हैं। कई महिलाएं भोजन, दवाइयों और अन्य जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन इसके बाद भी हेमंत सरकार उनकी मजबूरी और दर्द को नज़रअंदाज करके उनकी स्थिति का मज़ाक बना रही है।

 

 

एक योजना की कीमत पर दूसरी योजना को आगे बढ़ाना किसी भी तरह से न्यायसंगत नहीं है। सरकार को यह समझना होगा कि हमारी विधवा माताओं बहनों के जीवन में पेंशन की कितनी अहम भूमिका है। बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नींद से जागिए और तत्काल विधवा पेंशन को बहाल कीजिए और माताओं बहनों की मजबूरी का मजाक बनाना बंद कीजिए।

Related Articles

close