यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा छोड़ी, फेसबुक लाइव आकर कहा, उन्हें बिहार और बिहारियों के लिए लड़ना है….

YouTuber Manish Kashyap left BJP, came live on Facebook and said that he has to fight for Bihar and Biharis....

Youtuber Manish Kashyap : यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार (7 जून) को रात के समय फेसबुक पर लाइव आकर मनीष कश्यप ने यह जानकारी दी। मनीष कश्यप ने 25 अप्रैल 2024 को बीजेपी की सदस्यता ली थी। लगभग एक साल बाद उन्होंने पार्टी से किनारा कर लिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मनीष कश्यप ने फेसबुक लाइव में कहा कि उन्हें बिहार और बिहारियों के लिए लड़ना है। उन्हें लग रहा है कि पार्टी में रहकर वह लोगों की आवाज को अच्छे से नहीं उठा पाएंगे। इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया है। मनीष ने लोगों से सुझाव भी मांगा कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना चाहिए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मनीष कश्यप इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मनीष को विधानसभा चुनाव में हार मिली थी। भूमिहार समुदाय से आने वाले मनीष राजद और अन्य पार्टियों पर हमेशा से निशाना साधते रहे हैं। हालांकि, वह पीएम मोदी के बड़े फैन हैं और अक्सर उनकी नीतियों का समर्थन करते रहे हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीजेपी में शामिल होने पर भी उन्होंने कहा था कि वह पीएम के मार्गदर्शन में काम करना चाहते हैं। हालांकि, वह पार्टी में लंबे समय तक नहीं रह पाए।कुछ दिन पहले पटना के पीएमसीएच अस्पताल में मनीष की डॉक्टरों ने पिटाई कर दी थी। इस घटना को लेकर बीजेपी का साथ नहीं मिलने पर पिछले कुछ दिनों से लगातार मनीष अपनी नाराजगी जता रहे थे।

 

मनीष कश्यप ने 2023 में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कुछ लोग मजदूरों की पिटाई करते नजर आ रहे थे। मनीष कश्यप ने दावा किया था कि तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों की पिटाई हो रही है। जांच में सामने आया कि वीडियो फर्जी था और मनीष कश्यप का दावा झूठा था। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

close