झारखंड- स्कूली बच्चों की ऑटो दुर्घटनाग्रस्त : भीषण हादसे में एक स्कूली बच्चे की मौत, 10 से ज्यादा बच्चों की हालत गंभीर, स्कूल से लौटने के दौरान हादसा

स्कूली बच्चों से भरी एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई और 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए। ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।
________________________________________
Jharkhand School Auto Accident : स्कूली बच्चों से भरी एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में एक स्कूली बच्चे की मौत हो गयी, वहीं 10 से ज्यादा बच्चों की हालत गंभीर है। घटना लातेहार जिले की है, जहां से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक बच्चे घायल हैं।

घायलों में चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।यह हादसा जिले के अक्सी रोड पर हुआ, जहां महुआडांड़ क्षेत्र से बच्चों को लेकर जा रही ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था और वाहन तेज रफ्तार में था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान चालक संतुलन खो बैठा और ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम विपिन दुबे के निर्देश पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही चिकित्सीय टीम को भी अलर्ट कर दिया गया, ताकि घायलों का इलाज बिना देरी शुरू किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी बच्चों का इलाज शुरू किया, लेकिन जांच के बाद 12 वर्षीय अंकुर मिंज को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य बच्चों का इलाज जारी है, जिनमें चार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपने बच्चों को घायल हालत में देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।इस बीच, घटना के बाद ऑटो चालक और सह चालक मौके से फरार हो गए, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close