बड़ी खबर: पूर्व मुख्यमंत्री के पोते वीर सोरेन का संदिग्ध निधन, चंपई सोरेन ने ट्वीट कर दी जानकारी 

Big news: Former Chief Minister's grandson Veer Soren dies under suspicious circumstances in Manali, Champai Soren tweeted the information.

बड़ी खबर: मनाली में पूर्व मुख्यमंत्री के पोते वीर सोरेन का संदिग्ध निधन, चंपई सोरेन ने ट्वीट कर दी जानकारी

रांची/मनाली, 25 फरवरी 2026 — झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके प्रिय पोते वीर सोरेन का 24 फरवरी 2026 को असामयिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार से परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीर सोरेन की तबीयत हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार के अनुसार, सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को संभलने का अवसर तक नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

वीर सोरेन के असामयिक निधन से सोरेन परिवार गहरे सदमे में है। परिवार ने भावुक शब्दों में कहा कि वीर के जाने से उनका संसार बिखर गया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। अनेक नेताओं और शुभचिंतकों ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

 

शोकाकुल,

सोरेन परिवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close