13 विमान तबाह, 11 एयरफील्ड निशाने पर… ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का सबसे बड़ा खुलासा! आखिर क्यों अचानक रोक दी गई थी कार्रवाई?

नई दिल्ली:
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना ने ऐसा खुलासा किया है जिसने एक बार फिर पूरे देश का ध्यान भारत-पाक तनाव की ओर खींच लिया है।

डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ Awadhesh Kumar Bharti ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 13 विमान नष्ट किए और 11 एयरफील्ड को निशाना बनाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के सबूत उपलब्ध हैं और भारत ने पूरी सटीकता के साथ अपने लक्ष्य हासिल किए।

एयर मार्शल भारती के अनुसार, 7 मई 2025 को भारतीय सेना ने सीमा पार मौजूद 9 आतंकी शिविरों पर भी हमला किया था। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर मौजूद एक हाई-वैल्यू एयरबोर्न एसेट को भी ध्वस्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान भारतीय सैन्य या नागरिक ढांचे को कोई बड़ा नुकसान पहुंचाने में असफल रहा और उसके जीत के दावों में कोई सच्चाई नहीं है।

प्रेस वार्ता में सबसे ज्यादा चर्चा उस बयान की रही जिसमें एयर मार्शल भारती ने कहा—
“हमारी लड़ाई आतंकवादियों और उनके समर्थन तंत्र से थी… लेकिन जब पाकिस्तान ने इसे अपनी लड़ाई बना लिया, तब जवाब बेहद घातक और निर्णायक था।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने अपने सभी रणनीतिक लक्ष्य हासिल कर लिए थे और उसी के बाद कार्रवाई रोकी गई। उनके शब्दों में, “मार खाने के बाद दुश्मन को अक्ल आ गई और उन्होंने लड़ाई रोकने की गुजारिश की।”

यह बयान ऐसे समय आया है जब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देशभर में फिर चर्चा तेज हो गई है और कई सवाल दोबारा उठने लगे हैं।

Related Articles

close