स्कूल की छत गिरने से 14 बच्चों की मौत, 20 घायल, क्लास के दौरान बच्चों के ऊपर ही गिर गयी पूरी छत

निर्माणाधीन इमारत में चल रहे प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 14 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 20 बच्चे और एक महिला शिक्षिका घायल हो गए। पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

School Roof Collapse: लखनऊ में भीषण अग्निकांड को अभी लोग भूले भी नहीं थे, कि छात्रों के साथ हुए हादसे की एक और दर्दनाक खबर आ गयी। इस बार ये घटना भारत से सटे देश पाकिस्तान से आयी है। पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन इमारत में चल रहे एक प्राइवेट स्कूल (ट्यूशन सेंटर) की छत गिरने से 14 स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य बच्चे और एक महिला शिक्षिका घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।

क्लास के दौरान भरभराकर गिरी छत

जानकारी के मुताबिक, 7 से 13 वर्ष की उम्र के बच्चे लाहौर के काहना नौ इलाके में स्थित एक निजी एकेडमी में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत भरभराकर गिर गई और कई बच्चे मलबे के नीचे दब गए।सूचना मिलते ही पुलिस, रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

14 बच्चों के शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) फैसल कामरान ने बताया कि अब तक मलबे से 14 बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं 20 घायल बच्चों और एक महिला शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।राहत कार्य में जुटी एधी फाउंडेशन ने बताया कि कुछ बच्चों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

निर्माणाधीन थी इमारत, ठेकेदार गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, जिस इमारत में यह ट्यूशन सेंटर चल रहा था, उसका एक हिस्सा निर्माणाधीन था और हादसे के समय वहां मजदूर भी काम कर रहे थे।हादसे के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य के ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिहायशी इमारत में चल रहा था ट्यूशन सेंटर

लाहौर डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तारिक महमूद ने बताया कि यह एक स्थानीय महिला द्वारा संचालित निजी ट्यूशन सेंटर था, जो एक रिहायशी इमारत में संचालित किया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close