ब्रेकिंग: पाकिस्तानी हमले में भारत में 16 की मौत, सीमा पर सेना के लांस नायक शहीद, भारी गोलीबारी में 16 की मौत, गुरुद्वारे पर हमले में 3 की मौत

Breaking: 16 killed in Pakistani attack in India, Army Lance Naik martyred on border, 16 killed in heavy firing, 3 killed in attack on Gurudwara

India-Pakistan War Update : पाकिस्तान की तरफ से हुए हमले में अब तक 16 लोगों की मौत हो गयी है। भारत सरकार ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है। बताया गया है कि जम्मू कश्मीर के पूंछ में गुरुद्वारे को निशाना बनाया गया है। गुरुद्वारे में हुए हमले में 3 लोगों की मौत हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में MEA ने कहा कि पाकिस्तान के द्वारा जो एक्शन लिया जा रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत सरकार की तरफ से बताया गया है कि पाकिस्तान उकसाने की कोशिश कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी देर रात जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर में सीजफायर का उल्लंघन किया और गोलाबारी की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि पुंछ में तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित सोलह लोगों की जान चली गई है। जबकि 59 लोग घायल हुए हैं।पुंछ में फायरिंग में लांस नायक दिनेश कुमार (32) शहीद हो गए। वे हरियाणा के पलवल के रहने वाले थे। सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने लांस नायक दिनेश कुमार को श्रद्धांजलि दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारतीय सेना ने कहा- हम उन निर्दोष नागरिकों के साथ एकजुटता से खड़े है, जो पुंछ सेक्टर में हमलों के शिकार हुए हैं। हमारे दुश्मनों के नापाक इरादों को आगे भी ध्वस्त किया जाएगा।कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में गोलाबारी के कारण कई घरों में आग लग गई। तनाव के बीच अखनूर क्षेत्र के कई लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर चले गए।

 

जानकारी के मुताबिक 6 अप्रैल की रात भारतीय सेना ने पहलगाम अतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान के अंदर ऑपरेशन सिंदूर नाम से कार्रवाई की, जिसमें आतंकियों के 9 ठिकाने पर बंबारी की गई. इस हमले में 100 पाकिस्तानी मारे गएं. अब पाकिस्तानी सेना बौखलाहट में बोर्डर पर गोलीबारी और हाई कैलिबर आर्टिलरी से बंबारी कर रही है।

 

भारत का जोरदार पलटवार

 

रक्षा मंत्रालय (MoD) के बयान के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए। इन हमलों में सवई नाला कैंप (मुजफ्फराबाद, POK), मुरिदके (पाकिस्तान), सरजल कैंप (सियालकोट, पाकिस्तान), मरकज अहले हदीस (बरनाला, POK), मरकज अब्बास (कोटली, POK), मेहमूना जोया कैंप (सियालकोट, पाकिस्तान), मरकज सुभानअल्लाह (बहावलपुर, पाकिस्तान), सैयदना बिलाल कैंप (मुजफ्फराबाद, POK) और मसकर रहील शहीद गुलपुर कैंप (कोटली, POK) को निशाना बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close