2 छात्रों की मौत: गिरिडीह में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और बाइक की टक्कर में दो छात्रों की मौत

गिरिडीहः गिरिडीह-दुमका एनएच 114ए पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर बोरोटांड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई. बाइक सवार दोनों छात्रों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दोनों मृतक छात्र महुआर पंचायत के धरतीशरण गांव के रहने वाले थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के संबंध में बताया गया कि धरतीशरण निवासी परमेश्वर पंडित के पुत्र सुभाष पंडित और केदार पंडित के पुत्र पंकज पंडित दोनों बाइक से शुक्रवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे. इसी दौरान एनएच 114ए पर बोरोटांड़ के पास बेंगाबाद से गिरिडीह की ओर जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close