20 की मौत : बिहार में वज्रपात से टूटा मौत का कहर…24 घंटे में 20 लोगों की मौत… कई लोग बुरी तरह से झुलसे

पटना। बिहार में एक बार फिर बारिश मौत बनकर बरसी है। पिछले 24 घंटे में 20 लोगों की मौत वज्रपात हो गयी है। बिहार के 8 जिलों में आकाशीय बिजली से हुई मौत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शोक जताया है। राज्य सरकार ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रूपये देने की घोषणा की है। वज्रपात से कैमूर में 7, भोजपुर में 4, पटना में 4, जहानाबाद में 1, अरवल में 1, रोहतास में 1, सीवान में 1 और औरंगाबाद में 1 व्यक्ति की मौत हुई है।

कैमूर में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 6 लोग गंभीर रूप झुलस गये। जख्मी लोगों में सभी महिलाएं हैं। जानकारी के मुताबिक सभी लोग बारिश के बावजूद बोआई कर रहे थे, इसी दौरान आकाशीय बिजली खेत में गिरी, जिसकी चपेट में लोग आ गये। कैमूर में दो सगी बहन की भी मौत हुई है। दोनों बहन मजदूरों के लिए खाना लेकर खेत में गयी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं कैमूर में दूसरा हादसा चैनपुर थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी के करकटगढ़ में हुई। जहां पिकनिक मनाने गये हाटा के एक युवक की मौत जलप्रपात में नहाने के दौरान हो गयी। जलप्रपात में ही बिजली गिरा, जिसकी चपेट में युवक आ गया। कैमूर में कुल 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close