रांची के 10 थाना प्रभारी सहित राज्य भर के 200 पुलिस अधिकारी जाएंगे ट्रेनिंग पर, देखें लिस्ट

रांची : दो अप्रैल से रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों के कुल 200 इंस्पेक्टर रैंक के अफसर हजारीबाग स्थित झारखंड पुलिस अकादमी (Jharkhand Police Academy) जायेंगे. इसमें रांची के 10 थाना प्रभारी सहित कुल 17 इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अफसर शामिल हैं. उधर, रांची में इंस्पेक्टरों की संख्या पहले से ही कम है. सिर्फ सात इंस्पेक्टर ही बैकअप में बचे हैं. यह ट्रेनिंग डीएसपी रैंक में प्रोन्नति से पूर्व लेना होता है.

पहले दो सप्ताह में झारखंड पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग होगी. इसके बाद तीसरे से लेकर पांचवें सप्ताह तक इनका प्रशिक्षण संबंधित जिला या इकाई में होगा. वहीं छठे सप्ताह की ट्रेनिंग फिर से झारखंड पुलिस अकादमी में होगी. पूर्व में दो बार ट्रेनिंग की तिथियों में परिवर्तन हो चुका है. ट्रेनिंग आइजी के पत्र के आधार पर रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने 17 इंस्पेक्टर को प्रशिक्षण पर जाने का आदेश निर्गत किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची के यह इंस्पेक्टर जायेंगे 14 दिनों की ट्रेनिंग पर

  • वेंकटेश कुमार (चुटिया थाना प्रभारी)
  • संजीव कुमार (कांके थाना प्रभारी)
  • अरविंद कुमार सिंह (जगन्नाथपुर थाना प्रभारी)
  • शैलेश प्रसाद (कोतवाली थाना प्रभारी)
  • श्याम किशोर महतो (सदर थाना प्रभारी)
  • रमेश कुमार सिंह (डोरंडा थाना प्रभारी)
  • सौमित्र पंकज भूषण (बुंडू थाना प्रभारी)
  • सुनील कुमार तिवारी (नामकुम थाना प्रभारी)

आलोक सिंह (डेलीमार्केट थाना प्रभारी)

श्री नीरज (यातायात थाना प्रभारी गोंदा)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राधिका रमण मिंज (पुलिस केंद्र रांची)

रमेश कुमार (सोनाहातू अंचल के इंस्पेक्टर)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजीव रंजन लाल (इंस्पेक्टर, आइजी कार्यालय रांची)

राज कुमार यादव, (इंस्पेक्टर, सदर पश्चिमी अंचल)

प्रवीण कुमार, इंस्पेक्टर (नगर नियंत्रण कक्ष)

दयानंद कुमार (इंस्पेक्टर, पुलिस केंद्र)

अभय कुमार सिंह (एनआइए, रांची).

Related Articles

close