रांची में 3,000 जवान करेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को झारखंड दौरे पर आएंगी. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए है.

सुरक्षा के मद्देनजर रांची एयरपोर्ट से लेकर बीआईटी मेसरा कैंपस तक तीन हजार फोर्स की तैनाती की गई है. इसमें रैफ, जैफ, आईआरबी, सीआरपीएफ और जिला बल शामिल है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक, दस आईपीएस, डीएसपी और थानेदार को अगल से तैनात किया गया है. राष्ट्रपति का काफिला जिन मार्गों से गुजरेगा. वहां हर दो सौ मीटर की दूरा पर पुलिस के जवानों की तैनाती रहेगी. डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा पूरी सुरक्षा व्यवस्था की खुद मॉनिटरिंग करेंगे.

बताया गया कि राष्ट्रपति के रांची आगमन के दौरान 14 और 15 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा. राष्ट्रपति 14 फरवरी को एयरपोर्ट से हरमू बाइपास होते हुए राजभवन पहुंचेंगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान ट्रैफिक एक घंटे पहले रोक दिया जाएगा. ट्रैफिक की रोकथाम के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट बनाए जाएंगे, काफिले के आगे बढ़ने के साथ ही ट्रैफिक को धीरे धीरे खोलो जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close