35.23 करोड़ कैश की हुई गिनती: …कैश गिनते-गिनते दर्जन भर मशीनें हो गयी खराब, कार्टून से लेकर थैले तक में ठूंस-ठूंसकर भरे रखे थे नोट, ED के अफसर भी दंग

रांची। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के सरकारी आप्त सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के घर से करोड़ों रुपये कैश मिले हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक कैश की गिनती का काम जारी रहा। ED सूत्रों के मुताबिक ये नगद रुपये कूट के डब्बों, पॉलिथीन और कपड़े की थैलियों में भर कर रखे हुए थे। जानकारी के मुताबिक कुल रकम 35.23 करोड़ की अब तक गिनती पूरी हो चुकी है। यही नहीं ED ने संजीव लाल के करीबी बिल्डर मुन्ना सिंह के घर से तीन करोड़ रुपये नकद जब्त किये हैं।

आपको बता दें कि दो साल पहले ठीक इसी दिन छह मई 2022 को इडी ने मनरेगा घोटाले में सीए सुमन कुमार के ठिकानों से 17.79 करोड़ रुपये नगद जब्त किये थे। छापेमारी में बरामद रुपयों का संबंध आप्त सचिव संजीव लाल से है। साथ ही इसमें मंत्री आलमगीर भी संदेह के दायरे में हैं। छापेमारी में जब्त रुपये योजनाओं को लागू करने के दौरान कमीशन के रूप में वसूले गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खबर है कि इस मामले में आंच मंत्री आलमगीर आलम तक जा सकती है। इससे पहले इडी द्वारा वर्ष 2023 में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता बीरेंद्र राम को गिरफ्तार किये जाने के बावजूद विभाग में कमीशनखोरी जारी रही. इधर, इडी के अपर निदेशक कपिल राज सोमवार दोपहर में रांची पहुंचे. वे जहांगीर के घर गये, जहां बरामद नोटों की गिनती हो रही है. इसके अलावा वे छापामारी में शामिल किये गये अन्य ठिकानों का भी जायजा ले रहे हैं।

मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव कुमार लाल रुपयों की बरामदगी के बाद बार-बार बेहोश होते रहे। उनके सरकारी आवास पर ही उनका नौकर जहांगीर आलम रहता था। सर सैयद रेसिडेंसी का फ्लैट जहांगीर आलम के नाम पर ही तीन महीने पहले लिया गया था, लेकिन वह वहां नहीं रहता था। ईडी ने जब संजीव कुमार लाल के सरकारी आवास पर छापेमारी की तो जहांगीर वहीं मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छानबीन में उसने अपने फ्लैट की जानकारी दी, जहां की चाबी के साथ ईडी उसे लेकर उसके फ्लैट पर पहुंची। जब ईडी ने फ्लैट खोला तो वहां रुपयों को देखकर भौचक्क रह गई। वहां करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक रुपये होने के अनुमान हैं, जिसकी गिनती देर रात तक चलती रही। ईडी सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। छापेमारी देर रात तक चलती रही।

ईडी ने पीपी कंपाउंड में ठेकेदार मुन्ना सिंह, सेल सिटी में इंजीनियर विकास कुमार व बोड़ेया में ठेकेदार कुलदीप मिंज के ठिकानों को भी तलाशा है। सूचना है कि मुन्ना सिंह के यहां से भी भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close