36 वां नेशनल गेम्स : बोकारो के गोल्डी ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, गांव में खुशी का माहौल

बोकारो । जिला के चंदनकियारी के तीरंदाज गोल्डी मिश्रा ने 36 वें नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया है। पूरे गांव में खुशी का माहौल है। सीएम हेमंत सोरेन ने भी जीत की बधाई दी है। इसको लेकर पूर्व मंत्री ने भी बधाई देते हुए कहा है कि, 8 अक्टूबर को उनके स्वागत का का उत्सव पूरे चंदनकियरी में मनाया जाएगा।

प्रतिभा किसी साधन का मोहताज नहीं होती। अगर लगन और मेहनत सही दिशा में हो तो उसको सकारात्मक परिणाम भी सामने आते हैं। चंदनकियारी की लाल तीरंदाज गोल्डी मिश्रा ने 16 साल की उम्र में यह प्रतिभा का लोहा मनवाया। उसने अपने अथक परिश्रम, अभ्यास और इच्छाशक्ति की बदौलत 36 वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड के लिए गोल्ड लाकर कमाल कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोल्डी के पिता पश्चिम बंगाल के संथाल टीम में पोकलेन ऑपरेटर हैं। माता रेखा देवी ग्रहणी है। गोल्डी के मेडल जीतने से घर में खुशी का माहौल है। उनकी बहन दादी और चाचा और आसपास के लोग खुशी से झूम रहे है।

गोल्डी ने अपने घर के सामने खेत से बचपन से ही अभ्यास शुरू किया। इसके बाद तत्कालीन खेल मंत्री वर्तमान चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बावरी के सहयोग से अभ्यास के लिए आर्चरी की व्यवस्था हुई। ताज्जुब की बात तो यह है कि गोल्डी अपना आर्चरी भी विधायक अमर कुमार बावरी के घर पर ही रखता था। बचपन से ही खेल में रुचि और पढ़ाई में भी गोल्डी मेघावी भी है। वर्तमान में गोल्डी चंदनक्यारी प्लस टू हाई स्कूल में इंटर के विद्यार्थी है और बोर्ड परीक्षा में कुल 416 अंक आया है। गोल्डी तीन बहन और एक भाई हैं।वह सबसे छोटा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close